एलन मस्क नहीं खरीदेंगे ट्विटर, फेक अकाउंट है वजह या कुछ और

बता दें कि इस खबर के आते ही ट्विटर के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 4.98% की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद सोशल मीडिया कंपनी का शेयर 36.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

 टेक टाइटन एलन मस्क (Elon musk) अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को नहीं खरीद रहे हैं।

 मस्क ने इसकी घोषणा कर दी है। मस्क 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर डील से पीछे हट गए हैं। बता दें कि इस खबर के आते ही ट्विटर के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

कंपनी के शेयरों में 4.98% की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद सोशल मीडिया कंपनी का शेयर 36.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

डील कैंसिल होने की वजह ट्विटर के फेंक अकाउंट्स हैं। दरअसल, डील फाइनल होने से पहले ट्विटर ने कहा था कि फेक अकाउंट्स 5% से कम हैं लेकिन मस्क का मानना है कि ट्विटर पूरी जानकारी नहीं दे रहा है।

मस्क के अनुमान के मुताबिक, करीब 20% से ज्यादा फेक अकाउंट्स हैं। टेस्ला के सीईओ ने शुक्रवार दोपहर एक फाइलिंग में कहा कि उनका मानना ​​​​है कि ट्विटर फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देने में असफल रहा है।

 मस्क ने ट्विटर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नकली और स्पैम खातों की संख्या के बारे में जानकारी शेयर करने को कहा था।

ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि डील को लागू कराने के लिए हम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी इस मर्जर को किसी भी हाल में पूरा करना चाहती है और इसके लिए अब कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

 ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क काफी समय से मेहनत कर रहे थे। लेकिन कई तरह की समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

 जिसमें एक समस्या कैश की भी थी। बता दें कि मस्क को हर हाल में इस साल के अंत तक यह डील को पूरी करनी थी।

 डील के तहत मस्क को 21 बिलियन डॉलर 'कैश' देना था। हालांकि, मस्क ने इसका जिक्र किया था कि उनके पास निवेश बैंक से 13 बिलियन डॉलर के कर्ज का ऑफर है और बाकी 12.5 बिलियन डॉलर वे अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयर बदले देंगे।

 लेकिन ट्विटर डील के बाद से टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। इससे मस्क को काफी नुकसान हुआ है। इस साल मस्क की संपत्ति लगातार घटते जा रही है।

और वेब स्टोरीज देखने के लिए निचे क्लिक करें।