DNA किसी भी प्राणियों के जीवित सेल्स यानि कोशिकाओं में पाए जाना वाला सबसे सूक्ष्म कण है, जिसमे उस जिव के पुरे गुण छुपे होते हैं।
किसी भी जीवित प्राणी या इंसान का शरीर छोटे छोटे कोशिकाओं यानि सेल्स से मिलकर बना होता है। और उसी सेल्स के बीच में होता है न्युक्लियस और न्युक्लियस में होता है क्रोमोजोम्स। और उसकी क्रोमोजोम्स के अंदर DNA होता है।
DNA का पूरा नाम यानि फुल फॉर्म Deoxyribonucleic Acid (डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल) होता है।
DNA में ही हमारी सारी अनुमानसिक विशेषताओं की जानकारी होती है। जैसे हमारे बालों का रंग कैसा होगा, आँखों का रंग क्या होगा या हमें कौन सी बिमारियां हो सकती है, यही जानकारी माता-पिता से उनके बच्चो में DNA के माध्यम से उनमे ट्रांसफर होती है।