SWIFT Full Form: आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे SWIFT CODE क्या है और यह कैसे काम करता है? SWIFT का फुल फॉर्म यानि पूरा नाम क्या है? और SWIFT CODE के बारे में विस्तार से जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।
Contents
स्विफ्ट का फुल फॉर्म SWIFT Full Form
SWIFT का फुल फॉर्म Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunications है।
स्विफ्ट चर्चा में क्यों है? Why is SWIFT in the News?
यूक्रेन पर संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के चलते रूस को स्विफ्ट (SWIFT) से बाहर किये जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो इस कदम के गंभीर परिणाम देखने को मिल सकता है।
स्विफ्ट क्या है? What is SWIFT?
यह एक मैसेजिंग नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल वित्तीय लेन-देन से संबंधित सूचनाओं के त्वरित और दोषरहित आदान-प्रदान के लिए किया जाता है। बैंक और बाकि वित्तीय संस्थाएँ देश के बाहर भुगतान करने के लिए इसका इस्तेमाल करती है। स्विफ्ट केवल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो संदेश भेजता है और कोई प्रतिभूति या पैसा नहीं रखता है। अंतराष्ट्रीय वित्त और वाणिज्य का समर्थन करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना 1973 में हुई थी। इसका मुख्यालय बेल्जियम में है। स्विफ्ट बेल्जियम के कानून के तहत एक सहकारी समिति है, जिसका प्रबंधन एक बोर्ड करता है। 1977 में SWIFT के लाइव होने तक, 22 देशों के 518 संस्थान इसकी मैसेजिंग सेवाओं से जुड़े हुए थे। वर्तमान में ये 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 11,000 से अधिक बैंकिंग और प्रतिभूति संगठनों को जोड़ता है। 1998 से यह केंद्रीय बैंकों द्वारा सरकारी निरिक्षण के अधीन आया। G10 देशों के सेंट्रल बैंक और यूरोपियन सेंट्रल बैंक मिलकर SWIFT की निगरानी करते हैं। स्विफ्ट से पहले, अंतराष्ट्रीय फंड ट्रांसफर के लिए संदेश पुष्टिकरण का एकमात्र विश्वसनीय माध्यम ‘टेलेस्क’ था। लेकिन इसे धीमी गति, सुरक्षा चिंताओं आदि जैसे काईन मुद्दों के कारण बंद कर दिया गया था।
स्विफ्ट कैसे काम करता है? How Does SWIFT Work?
इस नेटवर्क के द्वारा हर सदस्य बैंक को एक खास अंतराष्ट्रीय कोड मिलता है। इसे स्विफ्ट कोड (SWIFT CODE) या स्विफ्ट नंबर या बैंक आइडेंटिफायर कोड कहते हैं। अंतराष्ट्रीय स्तिथि की भुगतान में यही कोड बैंक विशेष की पहचान करता है। लेन-देन के लिए इच्छुक एक देश का बैंक, दूसरे देश के बैंक को एक स्विफ्ट संदेश भेजेगा। एक बार मैसेज प्राप्त हो जाने और स्वीकृत हो जाने पर वह पैसा आवश्यक खाते में जमा कर दिया जाता है। इसके माध्यम से बैंक भुगतान के प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर पाते हैं।
तो इस पोस्ट में आपने जाना स्विफ्ट का फुल फॉर्म (SWIFT Full Form), स्विफ्ट क्या है, यह चर्चा में क्यों है और स्विफ्ट काम कैसे करता है।
तो फ्रेंड्स उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी जरू पसंद आयी होगी अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ में शेयर जरूर करे।
यह भी पढ़े: –
- NATO Full Form: नाटो क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
- ICT Full Form: ICT क्या है और शिक्षा में ICT का प्रयोग
- PCS Full Form | पीसीएस (PCS) एग्जाम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- DNA Full Form: DNA का फुल फॉर्म क्या है और DNA टेस्ट क्यों और कैसे किया जाता है?
- UPI Full Form: What is UPI ID and How Does it Work?