IPO Full Form I | IPO Kya Hai aur Isse Piase Kaise Kamaye | आईपीओ का फुल फॉर्म क्या है | आईपीओ क्या होता है और आईपीओ से पैसे कैसे कमा सकते हैं
आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे IPO के बारे में कि आईपीओ का फुल फॉर्म क्या है, IPO होता क्या है और IPO से आप पैसे कैसे कमा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
Contents
IPO क्या है? और IPO Full Form in Hindi
IPO का फुल फॉर्म होता है ‘Initial Public Offering’ मतलब कि जब भी कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार शेयर मार्किट में लिस्ट होती है और पहली बार अपनी शेयर बचने के लिए जाती है तो इसे IPO कहा जाता है। IPO रिलीज़ करने के बाद वह प्राइवेट कंपनी प्राइवेट नहीं रहती बल्कि पब्लिक कंपनी बन जाती है क्यों कि अब उसमे पब्लिक का भी पैसा लग जाता है।
कंपनी IPO रीलीज़ क्यों करती है?
इसे एक एग्जाम्पल के माध्यम से समझते हैं। मान लीजिये मेरी एक कंपनी है 10 करोड़ की। और मैं मेरी कंपनी का प्रोडक्शन बढ़ाना चाहता हूँ, बिज़नेस को एक्सपेंड करना चाहता हूँ, तो मुझे 10 करोड़ रूपए की और जरुरत पड़ेगी। अब या तो यह रूपए मैं किसी बैंक से लोन ले लूँ। लेकिन अगर मैं किसी बैंक से लोन लेता हूँ तो उसके बदले में मुझे बहुत ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा जो मेरे लिए काफी महेंगा पड़ जाएगा। तो इससे अच्छा होगा कि मैं मेरे कंपनी को शेयर मार्किट में लिस्ट कर दूँ और उसका एक IPO रीलीज़ कर दूँ। जिससे होगा क्या कि लोक मेरे कंपनी के शेयर खरीदेंगे और वह सारा पैसा मेरे पास डायरेक्टली पहुंच जाएगा। और उस पैसे से मैं मेरा प्रोडक्शन बढ़ा पाऊंगा, मैं मेरे कंपनी के बिज़नेस को एक्सपेंड कर पाऊंगा। तो इसी बजह से प्राइवेट कंपनिया शेयर मार्किट में लिस्ट होती है और अपने शेयर को बचती है।
लेकिन अब यहाँ पर बात आती है कि उन लोगों को क्या मिलेगा जो लोग मेरे कंपनी के शेयर खरीद रहे हैं और मेरी कंपनी में इन्वेस्ट कर रहे हैं। तो उन लोगों का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि जब कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार शेयर मार्किट में आती है और पहली बार अपनी शेयर बचती है और अपना IPO रीलीज़ करती है, तो ज्यादातर केसेस में देखा गया है कि उस कंपनी के शेयर सबसे कम प्राइस में उसी वक्त पर मिलते हैं। और ठीक उसके कुछ समय बाद ही वह प्राइस दो से तीन गुना हो जाती है। मतलब कि IPO में आपने जितना पैसा लगाया है. कुछ दिनों के अंदर अंदर ही आपका पैसा दो से तीन गुना होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं। और इसी बजह से लोग IPO खरीदते हैं।
IPO अप्लाई करने पहले कुछ बातें जो आपको ध्यान रखना है
अगर आप किसी IPO के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरुरी है। जैसे कि –
- आपको IPO के लिए अप्लाई करना पड़ेगा। और जब आप अप्लाई कर लेते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको IPO मिलेगा ही मिलेगा। आपको मिल भी सकता है और नहीं भी मिल सकता है। क्यों कि हो सकता है आप जिस कंपनी के IPO के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वह कंपनी जितने शेयर बच रही है उससे ज्यादा एप्लीकेशन आ गयी हो, तो सभी को नहीं मिल सकता।
- दूसरी इम्पोर्टेन्ट चीज है Lot Size, यहाँ पर आप अपनी मर्जी से 2, 4, 5, 10 शेयर्स नहीं खरीद सकते बल्कि यहाँ पर जो Lot Size होती है मतलब कि मिनिमम क्वांटिटी होती है, आप उससे कम नहीं खरीद सकते।
- तीसरी इम्पोर्टेन्ट चीज है Maximum Limit यानि कि आप अपने डीमेट अकाउंट से एक मैक्सिमम लिमिट तक ही एक शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हो। इससे ज्यादा आप Lot नहीं खरीद सकते हो। मतलब मान लीजिये कि मैक्सिमम साइज 5 Lot है, तो आप 5 Lot से ज्यादा नहीं खरीद सकते हो।
IPO के लिए अप्लाई कैसे करे ?
सबसे पहले आप अपने Groww एप्लीकेशन को ओपन कर लीजिये। और जैसे ही आप ओपन करते हो तो वहां पर आपको सामने ही दिख जायेगा IPO लिखा हुआ। तो IPO के ऊपर आपको क्लिक करना है और वहां पर आपको पता चल जायेगा एक लिस्ट आपको मिल जाएगी कि कौन कौन से IPO अभी आने वाले हैं और कौन कौन से IPO अभी रीसेंट लांच हुए है।
मान लीजिए आप किसी कंपनी के IPO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। तो आप जिस भी कंपनी के IPO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं आपको वहां अप्लाई का ऑप्शन दिखने को मिलेगा। फिर आपको अप्लाई के ऊपर क्लिक कर देना है। इसके बाद वहां आपको Shares Lot और Bid Price चूस करना होता है। चूस करने के बाद आप Continue के ऊपर क्लिक करना होता है जिसके बाद आपको अपना UPI ID लिखना होता है जिसके थ्रू आप अपना पेमेंट करोगे। उसके बाद आपको Apply For IPO के लिए ऊपर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपकी IPO रिक्वेस्ट हो जाती है। और उसे बाद आपको जाना है अपनी UPI ID में, जहाँ पर आपको एक रिक्वेस्ट डाली गयी है पेमेंट के लिए। और जैसे ही आप पेमेंट वाली रिक्वेस्ट को अप्रूव करते हैं तो आपका पेमेंट हो जाएगा। उसके बाद आपकी एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी और आपका आर्डर प्लेस हो जाएगा। तो इस तरीके से IPO के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप IPO मिलने के चांसेस बढ़ाना चाहते हैं तो आप अलग अलग दो-तीन अकाउंट से अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी “IPO Full Form: IPO क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?” पसंद आयी होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने आप अपने फ्रेंड्स और परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: –
- GST Full Form: GST क्या है? GST के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
- GDP Full Form | GDP क्या है? और इसे क्यों और कैसे कैलकुलेट करते हैं?
- CFO Full Form: CFO क्या है और कैसे बने पूरी जानकारी हिंदी में
- IBPS Full Form in Banking | IBPS क्या है और इसकी तैयारी कैसे करे?
- SWIFT Full Form: SWIFT CODE क्या है और यह कैसे काम करता है? स्विफ्ट सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- NATO Full Form: नाटो क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?