Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Police Full Form: पुलिस (Police) का फुल फॉर्म क्या है?

Police Full Form: पुलिस (Police) का फुल फॉर्म क्या है?

Posted on February 23, 2022

Police Full Form: आज के इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं कि पुलिस का फुल फॉर्म क्या होता है? तो अगर आपको नहीं पता कि पुलिस का फुल फॉर्म क्या होता है तो चलिए जान लेते हैं।

पुलिस का फुल फॉर्म – Police Full Form in Hindi

Police का फुल फॉर्म Protection Of Life In Civil Establishment होता है। जिसका हिंदी में अर्थ है नागरिक प्रतिष्ठान में जीवन की सुरक्षा।

पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करें? – How to prepare for Police Recruitment?

दोस्तों, क्या आपको मालूम है पुलिस भर्ती होने की तैयारी कैसे करे। आप लोगों ने सुना तो होगा कि पुलिस की नौकरी तो पैसे के दम पर मिल जाती है। मतलब कि जिसके पास ढेर सारा पैसा हो वह पुलिस की नौकरी कर सकता है। लेकिन सच्चाई आपको यह पोस्ट पढ़ने के बाद मालूम हो जाएगी आखिर पुलिस की नौकरी के लिए क्या – क्या करना पड़ता है। दोस्तों जिस हिसाब से हमारे देश में गरीबी बढ़ रही है उसे देखते हुए आज के समय में किसी को कोई भी सरकारी नौकरी मिल जाये तो वह उसके लिए किसी जैकपोट से कम नहीं होता। लेकिन आज भी पुलिस की नौकरी करना बहुत मान की बात होती है। जिस कारन अधिकतर युवा देश की सेवा के लिए पुलिस और आर्मी जैसे नौकरी को चुनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह हमारे देश में पुलिस भर्ती ली जाती है।

सबसे पहले तो आपको किसी भी नौकरी के लिए थोड़ा पढ़ा लिखा होना चाहिए। क्यों कि पढाई इंसान की नींव रखती है। पर आपको बाकि सारे सरकारी नौकरियों के मुकाबले पुलिस की नौकरी में इतनी ज्यादा पढाई कि जरुरत नहीं होती। अगर आपको इंटर पास हैं तो आप पुलिस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अब आप फॉर्म तो भर देंगे लेकिन उसकी तैयारी के लिए क्या क्या चीजे जरुरी है वह जानते हैं। तो सबसे पहले आपका आयु सीमा में होना जरुरी है। हालाँकि यह चीज राज्य के हर राज्य की अलग-अलग पुलिस सेवाओं के हिसाब से निर्धारित की जाती है। लेकिन अक्सर 28 से 27 साल के लोग पुलिस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं। अगर आरक्षण वर्ग की बात की जाये तो उसमे 3 से 7 साल की छूठ मिल जाती है।

फॉर्म भरने के बाद लिखित परीक्षा होती है। अगर हम लिखित परीक्षा की बात करे तो यह भी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होता है। क्यों कि कई राज्य लीखित परीक्षा होने Physical Test लेते हैं। और कई राज्य तो ऐसे हैं जो इंटर और हाई स्कूल की मेरिट के हिसाब से लिस्ट बनाते हैं। और जो लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं उनका Physical Test लिया जाता है। ऐसे में आप अगर इंटर और हाई स्कूल के अच्छे अंक लाए हैं और आपके राज्य में मैरिट लिस्ट के हिसाब से लिस्टिंग होती है तो आपके चान्सेस ज्यादा है कि आप डायरेक्ट Physical Test में पहुंच जाए। लेकिन अगर अपने इंटर और हाई स्कूल के पढ़ाई में ध्यान नहीं दिया तो कोई बात नहीं तो आप आरामसे उन राज्य के के पुलिस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं जहाँ रिटर्न टेस्ट माँगा जाता है। बस आपको थोड़ी सी पढ़ाई करनी है क्यों कि पुलिस भर्ती में ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं आते। आप से उन्ही प्रश्नों के जवाब पूछे जाएंगे जो नार्मल हाई स्कूल के परीक्षा में पूछे जाते हैं। या फिर यह कह लीजिये कि उससे भी सरल सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में अगर आपको थोड़ी बहुत देश दुनिया की जानकारी है तो आप रिटर्न टेस्ट आरामसे निकाल देंगे।

इन सबके बाद आता है Physical Test, जहाँ आपके आँखों का ठीक होने से लेकर आपकी चौड़ी छाती सब टेस्ट किया जाता है। जिनमे से कई सारे लोग चौड़ी छाती वाले केटेगरी में फ़ैल हो जाते हैं। उसके लिए आपको हर रोज दौड़ लगाने के बाद कुछ देर पुशअप करना होगा। क्यों कि पुशअप करने पर छाती पर जोर पड़ता है और छाती मजबूत और चौड़ी बनती है। लेकिन पुलिस भर्ती में एक सबसे बड़ी मुश्किल होती है दौड़ क्लियर करनी। क्यों की कई सारे लोग सब कुछ तो क्लियर कर लेते हैं लेकिन जब दौड़ की बारी आती है तो वह लटक जाते हैं। और ऐसा इस लिए होता है क्यों की पुलिस भर्ती में आपको अच्छा खासा दौड़ाया जाता है जिसमे लोग अक्सर पीछे रह जाते हैं। इसलिए जब कभी भी आप पुलिस भर्ती की तैयारी करे तो हर रोज उतनी ही दौड़ लगाएं जितनी पुलिस भर्ती में जरुरी है। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितनी देर में कितना दौड़ सकते हैं। और किस तरह से आप स्पीड बना सकते हैं। उसके अलावा आप एक और तरकीब अपना सकते हैं जिसमे आप पहले धीमे दौड़ने से शुरुवात करके अंत में जब आपका दौड़ का पड़ाव खत्म हो तो वहां पर स्पीड तेज करके अपनी परफॉरमेंस अच्छी दे सकते हैं।

उम्मीद करते हैं आपको पुलिस का फुल फॉर्म (Police Full Form) पता चल गया होगा। अगर आप इसी तरह के और भी फुल फॉर्म जानना चाहते हैं तो फिर हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर कर लें।

 

इन फुल फॉर्म को भी पढ़े:-

  • Computer Full Form: कंप्यूटर (Computer) का फुल फॉर्म क्या है?
  • PR Full Form: पीआर (PR) का फुल फॉर्म क्या है?
  • NCC Full Form: NCC का फुल फॉर्म क्या है?
  • BTS Full Form: BTS का फुल फॉर्म क्या है?
  • NEFT Full Form: NEFT का फुल फॉर्म क्या होता है?
  • PHD Full Form: पीएचडी का फुल फॉर्म क्या है?

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme