Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
सोच का नतीजा | Best Inspirational Hindi Story

सोच का नतीजा | Best Inspirational Hindi Story

Posted on September 19, 2021

सोच का नतीजा  Best Inspirational Hindi Story

 

सोच का नतीजा – Best Inspirational Hindi Story

एक घने जंगल में एक इच्छापूर्ति वृक्ष था। उसके निचे बैठकर किसी भी चीज की इच्छा करने से वह तुरंत पूरी हो जाती थी। यह बात बहुत कम लोग जानते थे। क्युकी उस घने जंगल में जाने की कोई हिम्मत नहीं करता था। एक बार संयोग से एक थका हुआ इंसान उस वृक्ष के निचे आराम करने के लिए बैठ गया। उसे पता ही नहीं चला कि कब उसकी नींद लग गई?

 

जब वह जागा तो उसे बहुत भूख लग रही थी। उसने आसपास देखकर कहा कि काश कुछ खाने को मिल जाये। तत्काल ही स्वादिष्ट पकवानों से भरी थाली हवा में तैरती हुई उसके सामने आ गई। उस इंसान ने भरपेट भोजन किया। और भूख शांत होने के बाद सोचने लगा काश कुछ पिने को मिल जाये। तत्काल उसे सामने हवा में तैरते हुए कई तरह के शरवत आ गए।

 

शरवत पिने के बाद वह आराम से सोचने लगा इतना घना जगंल है कहीं कोई बाघ आकर मुझे खा न जाये। तब फिर क्या था? बाघ दहाड़ते हुए उसके सामने खड़ा था। बाघ ने जोर का झपटा मारा और उसे मारकर खा गया।

 

इस प्रसंग से हम यह सीखते हैं कि हमारा मस्तिष्क ही इच्छापूर्ति वृक्ष है। आप जिस चीज की प्रबल कामना करेंगे, वह आपको अवश्य मिलेगी। अधिकांश लोगों को जीवन में बुरी चीजें इसलिए मिलती है क्यों की वह बुरी चीजों की ही कामना करते हैं। इंसान ज्यादातर समय सोचता है, कहीं बारिश में भीगने से मैं न हो जाऊं… और वह बीमार हो जाता है। इंसान सोचता है, कहीं मुझे व्यापार में घाटा न हो जाये…और घाटा हो जाता है। इंसान सोचता है कि मेरी किस्मत ही ख़राब है…और उसकी किस्मत सचमुच ख़राब हो जाती है। इंसान सोचता है, कहीं मेरा बॉस मुझे नौकरी से निकाल न दे…और बॉस उसे  नौकरी से निकाल देता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपका अवचेतन मन इच्छापूर्ति वृक्ष की तरह आपकी इच्छाओं ईमानदारी पूर्ण करता है।

 

इसलिए आपको अपने मस्तिष्क में विचारों को सावधानी से प्रवेश करने की अनुमति देनी चाहिए। अगर गलत विचार अंदर आ जाए तो गलत परिणाम मिलेंगे। विचारों पर काबू रखना ही अपने जीवन पर काबू रखने का रहस्य है। आपके विचारों से ही आपका जीवन या तो स्वर्ग बनता है या नरक। उनकी बदौलत ही आपका आपका जीवन सुखमय या दुखमय बनता है। विचार जादू की तरह होते हैं जिन्हें बदलकर आप अपना जीवन बदल सकते हैं। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। और यदि आप अच्छा सोचने लगते हैं तो पूरी कायनात उसे आपको देने में लग जाती है। अपनी छोटी सी जिंदगी को यूँ ही न गंवाइए।

 

इसे भी पढ़े – 

  • भगवान की मर्ज़ी | Bhagwan Ki Marzi Story In Hindi
  • बघेला और तूफान की कहानी | Baghela Aur Tufan Ki Kahani
  • घमंडी कालिदास और सरस्वती माँ | Story In Hindi
  • सोने के पत्ते | Sone Ke Patte Story In Hindi
  • नालायक बेटा | Emotional Story In Hindi
  • गुरु का स्थान | Teachers Day Story In Hindi

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme