लालची मिठाई वाला | Lalchih Mithai Wala Story in Hindi
लालची मिठाई वाला Lalchih Mithai Wala Story in Hindi
लालची मिठाई वाला की कहानी
एक बार की बात है, दिनपुर गाँव में सोहन नाम का एक मिठाई वाला था। उसकी मिठाई की दुकान पुरे गाँव में प्रसिद्ध थी। सभी उसकी दुकान से आकर मिठाई लेकर जाते थे। सोहन और उसकी पत्नी शुद्ध देसी घी की मिठाई बनाकर बेचते थे जो कि सभी को पसंद थी।
बहुत मिठाई के बिक्री के कारण उसकी दुकान अच्छी चल रही थी जिससे उसको काफी मुनाफा भी हो रहा था। लेकिन सोहन फिर भी अपनी कमाई से खुश नहीं था। वह और कमाई करना चाहता था। उसने बहुत सोचा और एक तरकीब निकाली।
वह शहर जाकर एक चुम्बक का टुकड़ा लेकर आ गया जो की उसने अपने तराजू पर लगा दिए जिससे वह घपला कर सके। जिसके बाद एक ग्राहक आया और उसने 1 किलो जलेबी के लिए सोहन को बोला। सोहन ने चुम्बक लगाकर जलेबी तोल कर दे दी जिससे उसको ज्यादा मुनाफा हुआ।
उसने अपनी पत्नी को ज्यादा मुनाफे के बारे में बताया। उसकी पत्नी ने सोहन से इसका कारण पूछा तो उसने चुम्बक वाली बात बता दी। उसकी पत्नी ने उसे समझाया कि यह तो ग्राहकों के साथ धोखेबाजी है वह ऐसा न करे। लेकिन सोहन कहाँ मानने वाला था। उसने यह काम चालू रखा क्यों कि उसको बहुत ज्यादा मुनाफा जो हो रहा था। यह काम इसी तरह चल रहा था।
एक दिन सोहन की दुकान पर रवि नाम का एक लड़का आया। उसने सोहन से 2 किलो जलेबी देने को कहा। सोहन ने वैसे ही जलेबी तोल कर दे दी। रवि ने जब जलेबी देखा तो सोहन को बोला, “यह तो कम लग रही है। क्या आप इसको दोबारा तोल सकते हैं।” इस पर सोहन गुस्सा हो गया और रवि को बोला, “मुझे और भी बहुत काम है। तुमको ले जाना है तो ले जाओ वरना रहने दो।” रवि यह सुनकर जलेबी लेकर चला गया। लेकिन वह दूसरे दुकान में गया और उसने जलेबी को दोबारा तुलवाया। जिससे उसे पता चला कि जलेबी आधा किलो कम थी।
इसके बाद रवि एक तराजू लेकर सोहन की दुकान में गया और उसके दुकान के बाहर तराजू रख दिया। रवि ने सभी गाँव वालों को चिल्लाकर बुलाने लगा। यह देखकर सोहन डर गया और रवि से बोला, “यह क्या तमाशा लगा रखा है।” रवि ने लोगों को बताया जादू देखो आप जो भी इसमें तोलोगे वह कम हो जायेगा जब आप सोहन की तराजू में तोलोगे। उसने यह करके दिखाया। उसके बाद उसने सोहन के तराजू में लगा चुम्बक लोगों को दिखाया और सारी बात बताई। जिससे लोगों ने सोहन की खूब पिटाई की। सोहन ने आगे से ऐसा काम न करने का वादा किया।
यह भी पढ़े:-
- माँ बेटे की कहानी | Maa Bete Ki Kahani In Hindi
- धोखेबाज पत्नी की कहानी | Dhokhebaz Patni Ki Kahani
- दर्दभरी अधूरी प्रेम कहानी आंसू आ जायेंगे
- बात का घाव | Bat Ka Ghav | Hindi Kahani
- नीम के पत्ते | Neem Ke Patte Inspirational Hindi Story
- माँ के अनमोल आंसू | Maa Ke Anmol Ansu Story In Hindi
Related Posts

राधा कृष्ण की दिल छूने वाली एक कहानी | Radha Krishna Heart Touching Hindi Story

तितली का संघर्ष | Hindi Story On Struggle

घमंडी कालिदास और सरस्वती माँ | Story in Hindi
About The Author
Sonali Bouri
मेरा नाम सोनाली बाउरी है और मैं इस साइट की Author हूँ। मैं इस ब्लॉग Kahani Ki Dunia पर Hindi Stories, Motivational Stories, Full Form, Meanning in hindi, और Courses से सम्बंधित आर्टिकल लिखती हूँ। हम आशा करते है कि आपको हमारी यह साइट बेहद पसंद आएगी।