Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है

Friendship Day 2021: फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है? | फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?

Posted on July 24, 2021

Friendship Day 2021: फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है? | फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?

दोस्तों बहुत से लोग फ्रेंडशिप डे मनाते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि आखिर में फ्रेंडशिप डे क्यों मनाते हैं। हो सकता है कि शायद उन्होंने इस बारे में कभी न सोचा हो। दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी है क्यों की दोस्ती का रिश्ता भले ही खून का रिश्ता ना हो बल्कि ये रिश्ता किसी परिवार के रिश्ते से कम भी नहीं होता। आज इस लेख में हम आपको फ्रेंडशिप डे के बारे में बताने वाले हैं। आज अमेरिका जैसे विश्व के अनेक देशो के साथ-साथ भारत में भी हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। सभी उम्र की महिलाओं और पुरषों द्वारा अपने मित्रों के साथ इस दिन को बेहतरीन अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है या यूँ कहे कि दोस्ती जश्न मनाया जाता है। लेकिन फ्रेंडशिप डे असलमे क्या है, इसका इतिहास क्या है, इसे क्यों मनाया जाता है, फ्रेंडशिप डे का महत्व क्या है और इससे जुड़ी हर एक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पूरा पढ़े।

 

Contents

  • 1 फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है? Friendship Day कब मनाया जाता है?
  • 2 फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुवात कब से हुई? – When did Friendship Day Start?
  • 3 फ्रेंडशिप डे का इतिहास – History of Friendship Day
  • 4 फ्रेंडशिप डे का महत्व – Importance of Friendship Day
  • 5 फ्रेंडशिप डे कब है 2021 में – Friendship Day 2021 Date 
  • 6 यह भी पढ़े:- 

फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है? Friendship Day कब मनाया जाता है?

फ्रेंडशिप डे जिसे हिंदी में मित्रता दिवस कहा जाता है, यह दिन सभी मित्रों के लिए विशेष होता है। प्यार, भाईचारे के इस दिन में सभी मित्र एक  होकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्यों की हर साल संडे के दिन ही फ्रेंडशिप डे को मनाया जाता है। तो ऐसे में सभी लोग अपने मित्रों के साथ मिलकर इस संडे को और अधिक खास बना देते हैं।

असलमे आम दिनों के मुकाबले यह दिन दर्शाता है कि आपके लिए आपका मित्र आपके जिंदगी में क्या अहमियत रखते हैं। पुरे विश्व में सर्वप्रथम मित्रता दिवस सन 1958 को आयोजित किया गया था।

फ्रेंडशिप डे हम इसलिए मनाते हैं क्यों कि इस दिन हम अपने दोस्तों के लिए यह एहसास दिलाते हैं कि उनका कितना ज़्यादा महत्व है हमारे जीवन में। इस त्यौहार के माध्यम से प्यार अपनापन और अपनी भवनाओं को व्यक्त किया जाता है अपने दोस्तों के साथ। वहीं इस दिन को खास तौर से दोस्तों और दोस्ती को दर्शाया जाता है। इसलिए यह फ्रेंडशिप डे काफी महत्वपूर्ण होता है हमारे और हमारे दोस्तों के लिए। इससे हमारे दोस्ती का रिश्ता भी और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है।

इस दिन हमें अपने पलों को याद कर गिलेशिकवे को दूर करना चाहिए क्यों की दोस्ती से अच्छा रिश्ता इस पुरे दुनिया में और कुछ भी नहीं है। इस दिन एक मित्र दूसरे मित्र को फ्रेंडशिप बैंड बांधते है, फ्रेंडशिप डे टीशर्ट गिफ्ट देते हैं तथा जिन मित्रों से मुलाक़ात नहीं हो पाती वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी नए एबं पुराने दोस्तों को इस दिन की याद में फ्रेंडशिप डे की बधाइयाँ देते हैं।

वैसे तो दोस्ती का हर दिन खास होता है लेकिन आज कल के भागदौड़ भरी जिंदगी में जो लोग समय के कमी की बजह से समय नहीं निकाल पाते हैं वह इस दिन मिलने के लिए जरूर टाइम निकालते हैं। इस दिन किसी मित्र के साथ हुई पुरानी कड़वाहट को दूर कर दोबारा से दोस्ती का बैंड बांधकर दोस्ती शुरू हो जाती है।

आज कल फ्रेंडशिप डे में दोस्त मिलकर कैंटीन में पार्टी करते हैं, पुरानी यादों को ताजा करते हैं, खेलते हैं और इस तरह फ्रेंडशिप डे के इस पल को मनाया जाता है।

 

फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुवात कब से हुई? – When did Friendship Day Start?

फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुवात पहली बार सन 1958 में हुई, जब पहली बार पराग्वे में एक दिन को अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में इस दिन को मनाया गया। लेकिन उस समय फ्रेंडशिप डे को मनाने का अंदाज अलग था। ग्रीटिंग कार्ड के द्वारा मित्रों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं भेजी जाती थी परंतु जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रचार प्रसार हुआ तो विश्व के अन्य देशों में इस दिन को मित्रता दिवस यानि की फ्रेंडशिप डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा।

 

फ्रेंडशिप डे का इतिहास – History of Friendship Day

दरहसल पहली बार मित्रता दिवस मनाने का यह विचार डॉ रामन आर्टीमियो ब्रैको द्वारा प्रस्तावित किया गया। दरहसल दोस्ती के लिए आयोजित की गई बैठक में वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड का जन्म हुआ था। वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड एक ऐसी नींव है जो धर्म, जाती, रंग के आधार पर भेदभाव किए बगैर विश्व में मित्रता को बढ़ावा देती है।

दरहसल इसके  पीछे एक रोचक कहानी है जिसमे साल 1935 में अमरीकी सरकार द्वारा रक व्यक्ति को उसकी सजा के लिए उसे मार दिया गया था। इसके बाद मारे जाने वाले व्यक्ति का मित्र इस घटना से काफी आहत हुआ, उसे बहुत दुख हुआ और उसने भी अपने दोस्त के लिए आत्महत्या कर ली और इस तरह दोस्त की याद में दिए गए इस वलिदान की बजह से सरकार ने अगस्त के पहली रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया और तब से ही दोस्ती के दिवस यानि फ्रेंडशिप डे को मनाया जा रहा है। और वर्तमान समय में ना केवल पश्चिमी देशों में बल्कि एशिया के अन्य देशों में भी फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट किया जाता है।

दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल रिश्तों में से एक होता है। प्राचीन काल से ही दोस्ती की मिशाल दी जाती है हालाँकि अब हालात बदल चूका है लेकिन आज भी हमारे निजी जीवन में मित्रता के कई उदाहरण देखने को मिल जाता है।

 

फ्रेंडशिप डे का महत्व – Importance of Friendship Day

फ्रेंडशिप डे के इतना ज्यादा महत्वपूर्ण होने के पीछे कई कारण शामिल है। यह दोस्त ही हैं जो हमें हमारे ख़राब स्तिथि में भी हंसाते है, यह दोस्त ही हैं जिनके साथ काफी अच्छी तरह से सहज हो पाते हैं और कोई भी विषय में बात कर सकते हैं, यह दोस्त ही हैं जो हमारे लिए हमेशा भगवान से प्रार्थना करते हैं, यह दोस्त ही हैं जबकि हमारे ऊपर तब विश्वास रखते हैं जब हमें अपने आप पर भी विश्वास नहीं होता है, यह दोस्त ही है जो की असलमे जीना सिखाते हैं और हमारे चहरे को मुस्कुराना सिखाते हैं, यह दोस्त ही हैं जो हमारे विपत्ति के समय हमारे साथ खड़े होते हैं चाहे फाइनेंसियल हो या इमोशनली। यह तब भी हमारे साथ खड़े होते हैं जबकि कोई दूसरा नहीं होता है या जब हम गलत भी हो। भले ही इनका और हमारा खून का रिश्ता नहीं होता है लेकिन हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए क्यों की उसने एक ऐसा बेहतरीन रिश्ता बनाया है तो वहीं वह लोग सबसे खुशनसीब होते हैं जिनके जीवन में दोस्तों की कमी नहीं होती है।

 

फ्रेंडशिप डे कब है 2021 में – Friendship Day 2021 Date 

इस साल 2021 में फ्रेंडशिप डे एक 1 अगस्त, रविवार के दिन है। मित्रता दिवस पुरे संसार में मनाए जाने वाला एक बहुत ही प्यारा त्यौहार है तो आइए हम सब मिलकर इस दिन फ्रेंडशिप डे को मनाए और संसार में प्रेम और सद्भाव की भावना को बढ़ाए।

 

[Check It Now]

[आप सबको फ्रेंडशिप डे 2021 की हार्दिक सुभकामनाये]

 

यह भी पढ़े:- 

  • Cute And Romantic Heart Touching Love Story In Hindi
  • माँ बेटे की कहानी | Maa Bete Ki Kahani In Hindi
  •  फेसबुक की लव स्टोरी
  • गुरु और शिष्य | Best Motivational Story In Hindi
  • एक अनोखी प्रेम कहानी | Love Story In Hindi
  • टीचर और स्टूडेंट की एक प्रेरणादायक कहानी 

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme