आज हम इस लेख में विराट और अनुष्का यानि विरूष्का की लव स्टोरी ( Virat And Anushka Love Story in Hindi) के बारे में बात करने वाले हैं। भारत के परफेक्ट सेलिब्रिटी कपल्स में से एक विराट और अनुष्का जिन्होंने हाल ही में बेबी वाम की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस को खुशखबरि दी है। वैसे तो दोनों की है एक अलग पहचान है। दोनों ही अपने फैंस के बीच में विरूष्का के नाम से जाने जाते हैं।
आज से करीब तीन वर्ष पहले दिसंबर 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी। हालाँकि इन दोनों का मिलना, बिछड़ना और फिर एक होकर एक दूसरे के हो जाने का कहानी भी काफी दिलचस्प रही।
Virat And Anushka Love Story in Hindi
इस कहानी की शुरुवात हुई थी 2013 में जब विराट और अनुष्का एक शैम्पू के एड्स की शूटिंग के दौरान मिले। दोनों ने 3 दिन की ऐड की शूटिंग कम्पलीट करि और जैसे की हर प्यार की शुरुवात दोस्ती से होती है कुछ उसी तरीके से विराट और अनुष्का की काफी अच्छी तरह से दोस्ती हो गई।
हालाँकि तब उनके फैंस में किसी को इस बात की ज्यादा खबर नहीं थी। लेकिन 31 दिसंबर 2013 को भारतीय क्रिकेट टीम 25 दिनों के बाद दक्षिण अफ्रीका दोहरे से वापस लौट रही थी। मुंबई एयरपोर्ट के बाहर एक लक्सरी बस खिलाड़ियों का इंतजार कर रही थी जो उन्हें होटल ले जाने वाली थी। सारे खिलाडी एक-एक करके बस में बैठे केवल विराट कोहली को छोड़कर। कुछ देर बाद एक BMW कार वहाँ पहुँची। वह इसमें बैठकर वर्सोवा की और चल पड़े।
एयरपोर्ट्स पर विराट की फोटोज खींचने में लगी मीडिया से यह छिप नहीं सका कि वह कार अनुष्का शर्मा की थी और अगले ही दिन न्यूज़ पेपर की हेडलाइंस में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कार को काफी ज्यादा हाईलाइट किया गया। इसी वक्त से विराट और अनुष्का दोनों को ही मुंबई में एक साथ स्पॉट किया जाने लगा।
इसके बाद जब टीम इंडिया को नूज़ीलैण्ड के दोहरे पर जाना था तो उससे पहले भी विराट कोहली अनुष्का के फ्लैट में करीब चार दिनों तक रुके थे। अनुष्का भी अपने फिल्म के शूटिंग के बीच समय निकालकर नूज़ीलैण्ड पहुँच गई। इसका पता तब चला जब फैन ने नूज़ीलैण्ड की सड़को पर घूमते हुए इस लव बर्ड की जोड़ी की फोटो खींचकर ट्विटर पर पोस्ट कर दी।
कुछ इसी तरीके से एक बार अनुष्का कोलोंबो में चल रही शूटिंग को छोड़कर एक दिन के लिए विराट से मिलने मुंबई आ गई थी। फिर जब वह श्रीलंका में बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग कर रही थी तो विराट वहाँ पहुँच गए थे। दोनों ने ज्यादातर समय होटल्स में ही बिताया और कोशिश करि कि वे बाहर किसी पब्लिक प्लेस पर स्पॉट न हो क्यूंकि वह उस वक्त अपने रिलेशनशिप के अराउंड मीडिया कवरेज नहीं चाहते थे।
फिर ओक्टुबर 2014 में IPL के एक मैच के दौरान दोनों स्टेडियम में एक साथ नजर आए। इसके अगले महीने एक किस्सा और हुआ। नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मैच हुई। जब विराट बैटिंग कर रहे थे तब अनुष्का शर्मा वहाँ मैच देखने आई थी। शतक लगाने के बाद विराट ने अपने बल्ले को अनुष्का की ओर करते हुए फ्लाइंग किश दी। यह सभी चीजे फैंस और मीडिया को विराट और अनुष्का के रिलेशनशिप के बारे में एक क्लियर मैसेज दे रही थी।
एक इवेंट में पहलीबार विराट ने रिलेशनशिप की बात मानी। उन्होंने कहा सब कुछ ओपन है और मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं। अनुष्का ने भी एक इवेंट में कुछ इसी तरह की बात कही कि वे दोनों अपने फैंस से कुछ नहीं छिपा रहे। दोनों के लिए यह चीजे सही चल रही थी फिर 2016 में उनके ब्रेकअप की खबरे आने लगी जिसमे लोगो ने खूब अपनी मनगढ़न कहानिया भी बनाई। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में भी दोनों ने एक दूसरे से दुरी बना ली।
कहानिया तो यहाँ तक आई कि विराट ने अनुष्का की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काफी ज्यादा पैसा लगाया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ़ैल हो गई। जब विराट ने अपने नुकसान के बारे में अनुष्का से कहा तो दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसी के कुछ समय बाद विराट को यह समझ में आया कि अनुष्का ही उनका सच्चा प्यार है और उसके बाद उन्होंने अनुष्का को मानाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
हालाँकि ब्रेकअप की इन खबरों के बीच दोनों सुल्तान की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। यह पार्टी सलमान खान ने रखी थी। साल 2016 खत्म होते-होते उनकी प्यार की गाड़ी फिर पटरी पर आते दिखी। इन सब चीजों के बीच विराट के काफी सारे मैचेस में ख़राब परफॉरमेंस का कारण भी लोगों ने अनुष्का को ही बताया जबकि विराट ने इस पर एक जेंटलमैन की तरह अनुष्का का बचाव किया।
इसके बाद 2017 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का और अपने रिश्ते को पब्लिक और फैंस के बीच शेयर किया। अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा “अगर आप मेरी जिंदगी में हो तो मेरा हर दिन वैलेंटाइन्स डे है” इसके बाद अलग-अलग मौको पर विराट और अनुष्का मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया और आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने इटली के एक प्राइवेट प्लेस में शादी करि और अब उनके शादी को पुरे ढाई साल पुरे हो चुके है।
उम्मीद करते हैं आपको उनकी यह लव स्टोरी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारी यह लेख “Virat And Anushka Love Story in Hindi” अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करे और असेही और भी लव स्टोरीज और अन्य कहानिया पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे।
यह भी पढ़े:-
- Hindu Boy Aur Muslim Girl Ki Emotional Love Story In Hindi
- Very Sad Love Story In Hindi | Sad Love Story | एक तरफा प्यार मेरा
- Very Sad Heart Touching Love Story In Hindi | Sad Love Story | अँधा इश्क़
- कर गई क्यों बेवफाई – Love Story In Hindi
- इश्क मेरा | Love Story In Hindi | Best Love Story In Hindi
- यह प्यार की दर्द भरी कहानी सुनकर रो पड़ोगे