Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Story of Annora Petrova in Hindi

अन्नोरा पेट्रोवा की डरावनी कहानी | Horror Story of Annora Petrova in Hindi

Posted on May 9, 2021

अन्नोरा पेट्रोवा की डरावनी कहानी Horror Story of Annora Petrova in Hindi

 हेलो फ्रेंड्स, आपका मेरे इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। बहुत से लोगों की यह तमन्ना होती है कि वह एक दिन इतने सक्सेसफुल इंसान बने कि दुनिया में हर जगह उनका नाम हो, हर कोई उन्हें जानता हो और इंटरनेट पर वह एक जानामाना चेहरा हो। हम में से बहुत से लोगों ने जिज्ञासापूर्वक खुदको ही इंटरनेट पर सर्च भी किया होगा लेकिन क्या ऐसा करना किसी के लिए गंभीर परिणाम ला सकता है। क्या इंटरनेट पर अपना नाम सर्च करने के बाद किसी के जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है? आज की कहानी एक ऐसे विचित्र घटना के बारे में है जो जितनी विचित्र है उतनी रहस्यमय भी है।

 

Horror Story of Annora Petrova in Hindi

 

यह घटना है पोर्टलैंड में रहने वाली एक लड़की की जिसका नाम था अन्नोरा पेट्रोवा। वह अपने माता-पिता के साथ पोर्टलैंड में रहा करती थी और बचपन से ही आइस स्केटिंग के खेल में काफी दिलचस्पी रखती थी। अन्नोरा में आइस स्केटिंग के लिए दीवानापन इतना था की 13 साल की उम्र में उसने कई चैंपियनशिप और कॉम्पिटिशन को जीत लिया था।

 

अन्नोरा को उसके करीबी एनी नाम से पुकारते थे। उसकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इस कहानी में अचानक एक अजीब सा मोड़ तब आया जब अपने एक महत्वपूर्ण कॉम्पिटिशन क्रिस्टल क्लासिक चैंपियनशिप से एक रात पहले एनी ने उत्सुकतापूर्वक अपना नाम इंटरनेट पर सर्च किया।

 

कुछ देर में एनी को उसके नाम का एक विकिपीडिया पेज दिखाई दिया। जब एनी ने इस पेज को ओपन किया तो पाया कि उस विकिपीडिया पेज पर उसकी लाइफ से जुडी काफी सारी जानकारी दी गई थी जो कि बिलकुल ठीक भी थी। उसी पेज में अन्नोरा के अचीवमेंट्स वाले सेक्शन में अन्नोरा को पोर्टलैंड क्रिस्टल क्लासिक चैंपियनशिप का विनर बताया गया था। लेकिन यहाँ अजीब बात ये थी कि यह कॉम्पिटिशन तो वास्तव में अभी हुआ भी नहीं था।

 

अन्नोरा को लगा कि शायद उसके पिता ने उसका उत्साह बढ़ाने के लिए इस विकिपीडिया पेज को बनाया होगा और अगले दिन होने वाली क्रिस्टल क्लासिक चैंपियनशिप से पहले ही उसको विनर घोषित करके उसके पिता शायद उसका मनोवल बढ़ाना चाह रहे हो। अगले दिन अन्नोरा ने वास्तव में भी वह चैंपियनशिप जीत ली। लेकिन जब उसने उस विकिपीडिया पेज के बारे में अपने पिता से पूछा तो उनके पिता ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई भी पेज नहीं बनाया है।

 

  • True Story Of Bhoot The Haunted Ship In Hindi | भूत द हॉन्टेड शिप की सच्ची कहानी

 

अब वह अपने हर कॉम्पिटिशन से पहले उस विकिपीडिया पेज को विजिट करने लगी। उस पेज पर आने वाले कॉम्पिटिशन के बारे में जो कुछ भी लिखा होता था वह सब कुछ सही साबित हो जाता था। कई कॉम्पिटिशन को जीतने के बाद अन्नोरा के मन ने तभी एक खुराफात ने जन्म लिया। अन्नोरा ने उस विकिपीडिया पेज पर आने वाले कई कॉम्पिटिशन और आने वाले ओलंपिक्स से जुड़ी डिटेल्स को एडिट करने की कोशिश की लेकिन अन्नोरा ऐसा कर न सकी। शायद उस पेज को एडिट करने की कोशिश करना उसकी सबसे बड़ी गलती थी।

 

इस घटना के बाद अन्नोरा के साथ एक के बाद एक बुरी घटनाओं का का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही वह पेज फिरसे अपडेट हुआ और अब उसमें दी गई जानकारियों का कुछ भाग बदला जा चूका था। अब उस पेज पर लिखा था “Annora Petrova is a selfish little bitch who is going to get what she deserves” यानि अन्नोरा पेट्रोवा एक सेल्फिश लड़की है और अब उसे वही मिलेगा जो वह डिज़र्वे करती है। इस पेज पर लिखा था कि अन्नोरा एक अनाथ लड़की है जिसके माता-पिता एक कार एक्सीडेंट में मारे गए थे।

 

यह पढ़कर अन्नोरा बेहद घबरा गई और तुरंत अपने माता-पिता को कॉल करने लगी। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद अन्नोरा का कॉल नहीं लगा और अगले ही दिन अन्नोरा को खबर मिली कि उसके माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया है जिसमे उन दोनों की जान चली गई। इस खबर से अन्नोरा बेहद आहत थी। उसने इस पेज को इंटरनेट से हटवाने की भी भी कई कोशिशे की लेकिन वह ऐसा करने में सफल न हो सकी। अंतता स्केटिंग में मिल रही लगातार नाकामियाबी और माता-पिता के निधन के  दुःख के कारण अन्नोरा एक गहरी निराशा में डिप्रेशन की अवस्था में चली गई।

 

कई दिनों तक अन्नोरा का इलाज अलग-अलग शहरों में चलता रहा और अब वह पहले से कुछ बेहतर स्तिथि में आ चुकी थी। अन्नोरा एक बार फिर स्केटिंग की प्रक्टिस करने लगी थी और फिर एक रात अन्नोरा ने एक आखरी बार उस विकिपीडिया पेज को पढ़ने का फैसला किया। अब इस पेज पर लिखा था कि अन्नोरा पेट्रोवा एक अमेरिकन जूनियर स्केटिंग वीनर थी। इस अनाथ की मृत्यु इसके लालच और अकेलेपन के कारण हुई।

 

  • Real Life Story Of Shinchan Death In Hindi | बहन को बचाने में गई जान, कहानी सुनकर रो पड़ोगे

 

इसके कुछ दिनों बाद पुलिस को अन्नोरा की लाश उसके अपार्टमेंट में मिली। अपने कंप्यूटर के टेबल पर पड़ी अन्नोरा कई दिनों पहले ही मर चुकी थी। इसके पुरे केस के मामले में पुलिस ने बताया कि अन्नोरा ने उसके माता-पिता के एक्सीडेंट वाली रात उन्हें कॉल किया ही नहीं था और न ही उसने किसी विकिपीडिया पेज के बारे में इंटरनेट पर कहीं कंप्लेन की थी।

 

पुलिस को अन्नोरा के कंप्यूटर में अन्नोरा द्वारा लिखा एक लेटर मिला जो उसने उसके कॉम्पिटिटर और उसके दोस्त को लिखा था जिसमें उसने उसके साथ घटे सारे घटनाओं का वर्णन किया था लेकिन इस लेटर को अन्नोरा ने कभी अपने दोस्त को डिलीवर नहीं किया। तो आखिर ये सब क्या था? क्या ये सब अन्नोरा की मनघडन इमेजिनेशन थी? क्या अन्नोरा किसी मानसिक रूप से बीमार थी? या  वाकई उसके साथ कुछ अकाल्पनिक घटना हो रहा था? जो कुछ भी था वाकई बहुत रहसयमय और विचित्र था। अन्नोरा आज भी एक ऐसी मिस्ट्री है जिसे सोल्व नहीं किया जा सकता।

 

तो अगर आपको यह पोस्ट “Horror Story of Annora Petrova in Hindi” अछि लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे और कमेंट करके अपना विचार भी जरूर बताइए।

 

यह भी पढ़े:-

  •  दी कंजूरिंग की असली कहानी
  •  कंजूरिंग थ्री की सच्ची भूतिया कहानी
  • बरमूडा त्रिकोण का रहस्य 
  • कौन थे लाफिंग बुद्धा
  • क्या सच में होती हैं परियां? 
  • जब गायब हो गई पूरी की पूरी रेल गाड़ी 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme