Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
कहाँ है भगवान? | Where is God Story in Hindi

कहाँ है भगवान? | Where is God Story in Hindi

Posted on April 29, 2021

 

कहाँ है भगवान

Where is God Story in Hindi

एक आदमी हमेशा की तरह अपने नाई की दुकान पर कटवाने गया। बाल कटवाते वक्त अक्सर देश-दुनिया की बातें हुआ करती थी। आज भी वे सिनेमा, राजनीती और खेल जगत इत्यादि के बारे में बात कर रहे थे कि अचानक भगवान के अस्तित्व को लेकर बात होने लगी।

 

नाई ने कहा, “देखिए भैया, आपकी तरह में भगवान के अस्तित्व में यकीन नहीं रखता।” आदमी ने पूछा, “तुम ऐसा क्यों कहते हो?” नाई ने कहा, “अरे यह समझना बहुत आसान है, बस गली में जाइए और आप समझ जाऐंगे कि भगवान नहीं है। आप ही बताइए कि अगर भगवान होते तो क्या इतने लोग बीमार होते? इतने बच्चे अनाथ होते? अगर भगवान होते तो किसी को कोई दर्द कोई तकलीफ नहीं होती।”

 

  • अंधे पंडित की मजेदार कहानी | Blind Scholar Story In Hindi

 

नाई ने बोलना जारी रखा, “मैं ऐसे भगवान के बारे में नहीं सोच सकता जो इन सब चीजों को होने दे। आप ही बताइए कहाँ है भगवान?” आदमी एक क्षण के लिए रुका, कुछ सोचा पर बहस न बढे इसलिए चुप ही रहा। नाई ने अपना काम खत्म किया और आदमी कुछ सोचते हुए दुकान से बाहर निकला और कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया।

 

कुछ देर इंतजार करने के बाद उसे एक लंबी दाढ़ी-मुछ वाला अधेड़ व्यक्ति उस तरह आता दिखाई पड़ा। उसे देखकर लगता था मानो वह कितने दिनों से नहाया धोया न हो। आदमी तुरंत नाई की दुकान पर वापस घुस गया और बोला, “जानते हो इस दुनिया में नाई नहीं होते।” नाई ने सवाल किया, “भला कैसे नहीं होते हैं? मैं साक्षात तुम्हारे सामने हूँ।” आदमी ने कहा, “नहीं वह नहीं होते हैं वरना किसी की भी लंबी दाढ़ी-मुछ नहीं होती। पर वह देखो सामने उस आदमी की कितनी लंबी दाढ़ी-मुछ है।”

 

  • लकड़हारे की उदारता | Lakadhare Ki Udarta Story in Hindi

 

नाई बोला, “अरे नहीं भाई साहब नाई होते हैं लेकिन बहुत से लोग हमारे पास नहीं आते।” आदमी ने नाई को रोकते हुए कहा, “बिलकुल सही, यही तो बात है। भगवान भी होते हैं लेकिन लोग उनके पास नहीं जाते और न ही उन्हें खोजने का प्रयास करते हैं इसलिए दुनिया में इतना दुख-दर्द है।

 

अगर आपको यह कहानी “कहाँ है भगवान? | Where is God Story in Hindi” अच्छी लगी तो हमें कमेंट के जरिए जरूर बताए  और असेही और भी कहानियाँ पढ़ने के लिए हमें इस ब्लॉग पर फॉलो जरूर करें।

 

यह भी पढ़े:- 

  • साधु और डाकू 
  • महात्मा बुद्ध और अंगुलिमाल की कहानी
  • बीरबल की मौत की कहानी 
  • महान ऋषि अष्टावक्र की कहानी 
  • एक पिता का प्यार 
  •  पिताजी के फटे हुए जूते

 

1 thought on “कहाँ है भगवान? | Where is God Story in Hindi”

  1. Carmela says:
    July 27, 2021 at 2:02 am

    My brother recommended I might like this website. He was totally right.
    This post actually made my day. You can not imagine just how much time I had spent for this info!

    Thanks!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme