Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Hindu Boy Aur Muslim Girl Ki Emotional Love Story in Hindi

Hindu Boy Aur Muslim Girl Ki Emotional Love Story in Hindi | Most Romantic Love Story in Hindi

Posted on April 10, 2021

 

आज की यह छोटी सी लव स्टोरी है एक हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की (Hindu Boy Muslim Girl Love Story in Hindi) की तो मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह कहानी जरूर अच्छी लगेगी।

 

 Most Romantic Love Story in Hindi

एक हिन्दू लड़का था। वह एक मुस्लिम लड़की से बहुत प्यार कर करता था और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उस लड़की का नाम रिया था और वह उस लड़की से अपनी जान से भी ज़्यादा प्यार कर बैठा था।

 

दोनों कॉलेज में पढ़ते थे। कॉलेज खत्म हुई और लड़के की जॉब लग गई और एक दिन ऐसा भी आया जब दोनों ने फैसला किया कि वह अपने रिश्ते के बारे में अपने घरवालों को बताएँगे।

 

2 मार्च 2021 का था जब हिन्दू लड़के ने अपने घरवालों को रिया के बारे में बताया। उसके माँ-बाप तो जैसे सदमें में चले गए थे। उसने रिया के बारे में सब कुछ बता दिया कि वह एक मुस्लिम लड़की है और वह उससे बहुत प्यार करती है। लेकिन लड़के के पिता तो मानने के लिए तैयार ही नहीं थे।

 

दूसरी तरफ रिया के घरवाले बह इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों अब बड़ी दुविधा में फँसे हुए थे। दोनों हर पल बस यही सोचते थे कि घरवालों को उन दोनों के शादी के लिए कैसे राजी किया जाए। हिन्दू लड़के ने बहुत कोशिश की अपने माँ-बाप को मनाने के लेकिन उसके पिता तो इस रिश्ते के बहुत ज्यादा खिलाफ थे। जब घरवाले नहीं माने तो हिन्दू लड़के ने मुसलिम लड़की से घर छोड़कर शादी करने के लिए कहा। लेकिन यह एक लड़की के लिए बहुत मुश्किल होता है।

 

  • Very Sad Heart Touching Love Story In Hindi | Sad Love Story | अँधा इश्क़

 

अंत में दोनों ने यह फैसला किया कि दोनों अपने घरवालों के ख़ुशी के लिए अलग हो जाएंगे और दोनों ने यह वादा भी किया कि वे भी एक दूसरे से कभी नहीं मिलेंगे। रिया से दूर हुए लड़के को सिर्फ दो ही दिन हुए थे कि लड़के का दिल बहुत मचल रहा था।

 

वह कहते हैं न जिसके साथ आपने पूरी जिंदगी बिताने का फैसला किया हो, उसे भूलना इतना आसान नहीं होता। और लड़के का भी असाही हाल था। उसे सिर्फ रिया की बातें, उसका चेहरा, उसकी मुस्कराहट हर समय याद आती थी। लेकिन लड़का कर भी क्या सकता था, माँ-बाप की इज्जत और उनकी जिद के आगे वह हार चूका था।

 

10 दिनों के बाद लड़के से रहा नहीं गया और लड़के ने रिया की बेस्ट फ्रेंड को फ़ोन करके रिया का हालचाल पूछने के बारे में सोचा। लेकिन लड़के को क्या पता था कि वह पल उसकी जिंदगी में कयामत बनकर आने वाला है। उसने रिया के बेस्टफ्रेंड को फ़ोन किया और कहा, “रिया….”

 

मेरा इतना ही कहते उसके बेस्टफ्रेंड ने बताया, “रिया अब इस दुनिया में नहीं रही। आज शाम को उसका अंतिम संस्कार है, आखिरी बार उसे देखने जरूर आना।” यह सुनने के बाद जैसे लड़के की पूरी जिंदगी थम गई थी।

 

लड़के को रिया के बेस्टफ्रेंड ने बताया कि लड़के के बिना उससे जिंदगी जीना एक बोझ सा लग रहा था और अपने माँ-बाप के खिलाफ जाने की वह सोच भी नहीं सकती थी। उसे मरना ज्यादा आसान लगा।

 

यह सुनकर लड़के को लगा कि शायद उसने अपनी दिल की सुनी होती और ले गया होता रिया को उसकी दुनिया में, जहाँ सिर्फ वह दोनों होते। लेकिन यह हो न सका।

 

  • कर गई क्यों बेवफाई – Love Story In Hindi | Best Emotional Love Story In Hindi

 

आप सबको यह छोटी सी इमोशनल लव स्टोरी “Hindu Boy Aur Muslim Girl Ki Emotional Love Story in Hindi” कैसी लगी निचे कमेंट में जरूर बताएं और असेही और भी Love Story पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और अगर आपको यह कहानी अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें।

 

यह भी पढ़े:-

  • इश्क मेरा | Love Story In Hindi
  • Sad Love Story In Hindi: मेरी बेकार सी जिंदगी
  • चिड़ा और चिड़िया की अनोखी प्रेम कहानी | Chida Aur Chidiya Love Story In Hindi
  • Facebook Love Story In Hindi | फेसबुक की एक सच्ची प्रेम कहानी
  • Bewafa Se Mohabbat | A True Sad Love Story In Hindi 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme