Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Best Emotional Love Story in Hindi

कर गई क्यों बेवफाई – Love Story in Hindi | Best Emotional Love Story in Hindi

Posted on April 8, 2021

कर गई क्यों बेवफाई  Love Story in Hindi,  Best Emotional Love Story in Hindi

 

Best Emotional Love Story in Hindi

एक बार एक लड़का और लड़की थे मिले। चलने लगे उनके प्यार के सिलसिले। लड़का अपने जान से भी ज्यादा उस लड़की को प्यार करने लगा। उसकी छोटी-छोटी बातों पर मरता था। लड़की भी दिखाती थी कि वह उसी से प्यार करती है लेकिन लड़के को यह नहीं पता था कि वह सिर्फ उसकी दौलत पर मरती है।

 

लड़का अपने घर से काफी पैसे चुरा लेता था लड़की को घुमाने-फिराने के लिए। ऐसे ही बीतते-बीतते कई साल गुजर गए। लड़के के घर की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गए थे। लड़के के माँ को कुछ बड़ी बीमारी हो गई। और बाप के व्यापार में भी मुसीबत आ पड़ी थी। घर में सब पैसे-पैसे के मोहताज थे। हालत बिगड़ने के बाद भी बाप ने बेटे को कुछ भी नहीं बताया सब राज़ ही रखा।

 

एक दिन लड़की ने लड़के से महंगे तोहफे की फरमाइस की। लड़का मना नहीं कर पाया और लड़की को तोहफे के लिए हाँ कर दिया। लड़के ने घर आकर अपने बाप से पैसे माँगे। घर के हालत बहुत बिगड़ जाने की बजह से बाप ने अपने बेटे को पैसे देने से मना कर दिया कि उनके पास अभी पैसे नहीं हैं। लड़के को लगा कि उसका बाप उससे झूट बोल रहा है। उसने फिर चोरी करने का फैसला किया।

 

  • इश्क मेरा | Love Story In Hindi | Best Love Story In Hindi

 

बाप ने कुछ पैसे माँगी थी लोगों से उसके माँ के इलाज के लिए और बेटे ने सारी पैसे उड़ा दिए ऐश करने के लिए। लड़के ने एक महँगा तोहफा खरीदा उस लड़की के लिए लेकिन बदकिस्मती से वह तोहफा उससे बीच रास्ते में ही गुम हो गया। इधर माँ की हालात बिगड़ने लगी और बाप भी बहुत चिंतित था।

 

उधर जब लड़की ने लड़के को देखा मुँह को लटकाए हुए तो वह समझ गया कि लड़का उसके लिए कोई भी तोहफा नहीं लाया होगा। लड़की ने उसकी बात को बहाना बता दिया और इतना कहकर लड़के से अपना हाथ छुड़ा लिया। उस लड़के के सामने ही वह चली गई किसी और के साथ और लड़का वही सर पर हाथ रखकर बैठा रहा।

 

थक हार जब देर रात को लड़का घर लौट आया तब देखा कि उसके घर में बहुत भीड़ हो चुकी थी। भीड़ देखकर वह घबरा गया। घर में घुसते ही उसने देखा कि उसका बाप एक तरफ बैठा हुआ है और बहुत रो रहा है। और इधर देखा तो उसकी माँ सोई हुई थी अर्थी पर। लड़का पागलों की तरह चिल्लाने लगा और कह रहा था कि कोई तो बता तो मेरी माँ की मौत की बजह।

 

इतने में लड़के के सारे दोस्त वहाँ आए और उसे थाम लिया और दोस्तों ने बताया कि उसकी माँ की मौत कैसे हुई थी। उससे कहा कि कुछ पैसे तुम्हारे बाप ने बचाए रखे थे तुम्हारी माँ के इलाज के लिए पर वह पैसे चोरी हो चुके थे। उन पैसो की बजह से तुम्हारे माँ का इलाज नहीं हुआ और तुमने अपनी माँ को खो दिया। इतना सुनते ही लड़का पागल सा हो गया। वह कमरे में गया और उसने जहर खा कर अपनी माँ की तरह हमेशा के लिए सो गया।

 

सुनो मेरे दोस्तों यह कहानी हमें क्या सिखाती है…

मोहब्बत है कितनी अंधी यह सिखाती है…

करो मोहब्बत उसी से जो तुम्हारे हालात को समझे…

माँ-बाप को छोड़ मोहब्बत में न बनो अंधे…

 

उम्मीद करता हूँ आपको यह इमोशनल लव स्टोरी “कर गई क्यों बेवफाई – Love Story in Hindi | Best Emotional Love Story in Hindi” जरूर पसंद आई होगी और अगर पसंद आए तो शेयर जरूर करिए और इसी तरह के और भी लव स्टोरीज या अन्य कहानिया पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर कीजिए।

 

यह भी पढ़े:-

  • चिड़ा और चिड़िया की अनोखी प्रेम कहानी
  •  फेसबुक की एक सच्ची प्रेम कहानी
  • Bewafa Se Mohabbat | A True Sad Love Story In Hindi
  • फेसबुक वाला प्यार | Facebook Real Love Story In Hindi
  • एक दर्द भरी लव स्टोरी | सच्ची प्रेम कहानी 
  •  यह प्यार की दर्द भरी कहानी सुनकर रो पड़ोगे

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme