आज जो लव स्टोरी मैं आपको सुनाने वाली हूँ वह है “Very Sad Heart Touching Love Story in Hindi | Sad Love Story | अँधा इश्क़” और दिल को छू देनी वाली एक कहानी कहानी है इसलिए कहानी को अंत तक जरूर पढ़िए।
Andha Ishq Sad Love Story in Hindi
एक लड़का था दीवाना सा, वह एक लड़की से बहुत प्यार करता था। लेकिन परेशानी यह थी कि वह लड़की अंधी थी। लकिन फिर भी वह लड़का लड़की को दिलों जान से चाहता था। उस लड़की की हर जरुरत को ध्यान में रखता और उसके घरवालों की हर संभव मदद करने की कोशिश करता था।
लड़की भी उसे धीरे-धीरे चाहने लगी थी। लेकिन अंधी होने के कारण वह काफी उदास रहती थी। वह अक्सर उस लड़के से कहा करती थी, “तुम किसी और से शादी कर लो, नहीं तो दुनिया मुझे जीने न देगी और ताने देगी कि लड़की ने लड़के को झूठे प्यार में फँसा लिया।” लड़की की बात सुनकर लड़का काफी उदास हो जाता। लेकिन लड़का उसे दिलों जान से चाहता था और वह यह अच्छे से जानता था कि लड़की भी उससे बहुत प्यार करती है। लेकिन देख न पाने की बजह से वह किसी और से शादी करने के लिए बोलती है।
एक दिन लड़के ने उस लड़की के आँखों को दृढ़ ठीक करने का निश्चय किया और एक बहुत बड़े हॉस्पिटल में आँखों के डॉक्टर से उस लड़की की आँखों को चेकअप कराया। चेकउप के बाद डॉक्टर ने लड़के से कहा, “यह लड़की फिर से दुनिया को देख सकती है, बशर्त इनको कोई अपनी आँखें दान कर दे।”
कुछ समय सोचने के बाद लड़के ने डॉक्टर से लड़की की आँखों का ऑपरेशन करने के लिए कहा। लड़की की आँखों का ऑपरेशन हो गया और सब कुछ सही रहा। कुछ समय बाद जब लड़की की आँखों से पट्टी हटाई गई तो लड़की ने सबसे पहले उस लड़के से मिलने की इच्छा जाहिर की। लेकिन जब लड़की लड़के से मिली, तो उसे पता चला कि वह लड़का भी अँधा है।
लड़की का दिल बैठ सा गया। उसने न जाने क्या-क्या अरमान सजा रखे थे, उस लड़के के प्रति जो उसे एक पल में ही टूटते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन उस लड़के ने अपने सभी अपेक्षाओं पर पानी फिरता देख किसी और लड़के से शादी कर ली। जब यह खबर लड़के को पता चला तो उससे यह बर्दाश्त न हुआ और वह बीमार रहने लगा।
एक दिन उस लड़के की एक रोड एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई। जब यह खबर लड़की को पता चली तो वह जोर-जोर से रोने लगी। तभी उसे एक अदृश्य आवाज सुनाई दी, “तुम मेरे दिल को तो संभाल न सकी, कम से कम मेरी आँखों का तो ख्याल रखो और रोना बंद करो।” लड़की को यह आवाज कुछ जानी पहचानी लगी। लड़की को समझते देर न लगी कि यह आवाज उसे क्यों सुनाई दे रही है।
लड़की फुट-फुटकर और जोर से रोने लगी और अपने आप को कोषने लगी। लेकिन अब क्या हो सकता था। बस यह कहानी एक अँधा इश्क़ बनकर रह गई।
उम्मीद करता हूँ आपको यह इमोशनल लव स्टोरी “Very Sad Heart Touching Love Story in Hindi | Sad Love Story | अँधा इश्क़” जरूर पसंद आई होगी और अगर पसंद आए तो शेयर जरूर करिए और इसी तरह के और भी लव स्टोरीज या अन्य कहानिया पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर कीजिए।
यह भी पढ़े:-
- चिड़ा और चिड़िया की अनोखी प्रेम कहानी
- फेसबुक की एक सच्ची प्रेम कहानी
- Bewafa Se Mohabbat | A True Sad Love Story In Hindi
- फेसबुक वाला प्यार | Facebook Real Love Story In Hindi
- एक दर्द भरी लव स्टोरी | सच्ची प्रेम कहानी
- यह प्यार की दर्द भरी कहानी सुनकर रो पड़ोगे