Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Ek Galatfehmi Sad Love Story in Hindi

Sad Love Story in Hindi: एक गलतफहमी

Posted on April 21, 2021

यह कहानी (Sad Love Story in Hindi) अरविन्द और श्रेया की है जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन सिर्फ एक गलतफहमी की बजह से सब बर्बाद हो गया।

Ek Galatfehmi Sad Love Story in Hindi

अरविन्द और श्रेया में बहुत गहरा प्यार था। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके थे लेकिन उनकी जिंदगी अभी भी अधूरी सी है क्यूंकि इनका कोई बच्चा नहीं था। फिर भी उन्हें विश्वास था कि इस साल उन्हें बच्चा हो जाएगा। दोनों के बीच इतना प्यार है कि यह एक दूसरे के बिना बिलकुल नहीं रह सकते।

 

बच्चा न होने की बजह से कभी-कभी अरविन्द के माँ-बाप श्रेया को ताने मार देते हैं और श्रेया भी सुन लेती है क्युकी उसे यकीं है कि उसे बच्चा जरूर होगा। यु ही समय बीतता चला गया और एक दिन अरविन्द जब ऑफिस से घर आ रहा था तो उसने श्रेया को बाजार में किसी दूसरे लड़के के साथ देखा।

 

दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों एक दूसरे को काफी दिन से जानते हो और दोनों एक साथ काफी खुश भी लग रहे थे। अरविन्द घर आ गया और थोड़ी देर बाद श्रेया भी घर आ गई। श्रेया के आते ही अरविन्द ने उससे पूछा,  “श्रेया कहाँ गई थी?”  श्रेया ने हँसते हुए कहा, “मैं बाजार गई थी घर का कुछ सामान लाना था।”

 

श्रेया की बात सुनकर अरविन्द को थोड़ा गुस्सा आया लेकिन उसने श्रेया को कुछ भी नहीं कहा। उसके बाद अरविन्द ने श्रेया को उसी लड़के के साथ कई जगहों पर एक साथ देखा और एक अरविन्द ने देखा कि वह लड़का श्रेया को घर तक छोड़ने के लिए आया। श्रेया उसके साथ बहुत खुश लग रही थी। उस लड़के ने श्रेया को घर के बाहर छोड़ा और फिर चला गया।

 

अरविन्द का दिल बहुत दुखा। लेकिन श्रेया को खो देने के डर से उसने उसे कुछ नहीं बोला। एक दिन अरविंद घर पर बैठा था कि तभी श्रेया का मोबाइल फ़ोन बजा। श्रेया बाथरूम में थी इसलिए अरविन्द ने फ़ोन उठा लिया। फ़ोन उठाते ही दूसरी तरफ से आवाज आई, ‘हेलो अरविन्द, मैं थोड़ी देर में घर आ रहा हूँ, कुछ जरुरी बात करनी है।” इतना कहकर उस लड़के ने फ़ोन काट दिया।

 

अब अरविन्द सोचने लगा कि उस आदमी को उसका नाम कैसे पता। अरविन्द के दिमाग में कई तरह के ख्याल आ रहे थे। अरविन्द को लगा कि शायद यही वह व्यक्ति है जिससे श्रेया अक्सर घूमती है। अरविन्द को लगा कि शायद श्रेया उससे डिवोर्स लेना चाहती है और इस सिलसिले में बात करने के लिए वह व्यक्ति घर पर आ रहा है।

 

  • एक अधूरी प्रेम कहानी | Sad Love Story In Hindi

 

अरविन्द बहुत उदास हो गया। वह अपनी शादी को टूटने नहीं देना चाहता था। लेकिन श्रेया ने धोखा दिया, उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। अरविन्द जैसे अपनी पत्नी को खोने के डर से घबरा गया था और वही जमीन पर गिर गया। इतने में श्रेया भी बाथरूम से बाहर आ गई और उससे पूछा, “क्या हुआ तुम्हे, तुम ठीक तो हो?”

 

अरविन्द ने श्रेया को धक्का दिया और वह गिर गई। उसका सिर पास रखे टेबल पर लगा। श्रेया को हरकत नहीं कर रही थी। कांपते हुए हाथो से अरविन्द ने श्रेया को अपने बाहों में उठाया और देखा कि उसके सिर पर बहुत गहरी चोट लगी है जिसकी बजह से श्रेया बेहोश हो गई। तभी अरविन्द की नजर श्रेया के हाथो में पकडे हुए एक एनवेलप पर पड़ी।

 

अरविन्द ने एनवेलप खोला तो उसमे लिखा था – “Dear Arvind, मैं तुम्हे कई दिनों से बताना चाहती थी लेकिन सोचा की तुम्हे सरप्राइज दूँ। मैं पिछले कुछ दिनों से अपने इलाज के लिए एक डॉक्टर के पास गई थी और वह डॉक्टर मेरा ही कजिन था जो बचपन में विदेश चला गया था। उसने मेरा ट्रीटमेंट शुरू किया और अब मैं 2 महीने प्रेग्नेंट हूँ। आज मैंने उस कजिन को अपने घर बुलाया है खाने के लिए, तुम उससे मिलकर बहुत खुश होंगे।

 

तभी दरवाजे की घंटी बजती है और अरविन्द दौड़कर दरवाजा खोलता है। दरवाजे पर श्रेया का वही कजिन खड़ा था और वह कहता है, “अरविन्द….मैं धीरज हूँ, श्रेया का भाई, कैसे हो तुम?”तभी धीरज की नजर श्रेया पर पड़ती है जो खून से सनी हुई जमीन पर पड़ी थी। धीरज जल्दी से श्रेया को हॉस्पिटल ले जाती है और वहाँ श्रेया कोमा में चली जाती है। श्रेया अपने बच्चे को भी खो देती है।

 

अरविन्द अपना सिर पकडे श्रेया के पैरो पर बैठा उससे माफ़ी मांगना चाहता था लेकिन श्रेया अभी भी कोमा में थी। एक छोटी सी ग़लतफहमी ने अरविन्द और श्रेया के रिश्ते में भूचाल ला दिया।

 

यह कहानी हमें बहुत बड़ी सीख देती है, गहरे रिश्ते में किसी भी नतीजे से पहुँचने से पहले अपने पार्टनर से बात जरूर करनी चाहिए। खामियां हम सब में होती है लेकिन अपने पार्टनर को दोषी साबित करने से पहले अच्छे से जाँच ले और सबसे जरुरी उससे  खुलकर बात बात करे। आप जो देखते हैं या सुनते हैं वह जरुरी नहीं की सच हो। 

 

  • राज और प्रिया की प्रेम कहानी | Very Emotional Love Story In Hindi

 

अगर आपको यह कहानी “Sad Love Story in Hindi: एक गलतफहमी“ कैसी लगी निचे कमेंट में जरूर बताएँ और अगर आप इसी तरह की कहानी और भी पढ़ना चाहते हैं तो फिर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर कर ले। 

 

यह भी पढ़े:-

  • Ek Sacchi Prem Kahani
  • Ek Bewafa La dki ki Prem Kahani
  • राज और प्रिया की प्रेम कहानी
  • यह प्रेम कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी
  • मुलाक़ात
  • अधूरा प्यार

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme