Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
A Heart Touching Facebook Love Story in Hindi

A Heart Touching Facebook Hindi Love Story | यह प्यार की दर्द भरी कहानी सुनकर रो पड़ोगे

Posted on April 6, 2021

दोस्तों आज की लव स्टोरी (A Heart Touching Facebook Love Story in Hindi) बहुत ही दर्द भरी है इसलिए इस लव स्टोरी को पूरा जरूर पढ़िएगा क्यूंकि सायद इस स्टोरी को पढ़कर आपको रोना  जाएगा।

 

A Heart Touching FacebookLove Story in Hindi

एक दिन एक लड़की के पास एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती हैं ,लड़के की पिक देखकर लड़की उसे कैंसल कर देती है, क्यूंकि लड़के की पिक उसे पंसद नहीं आती। लड़का बार-बार उसे रिक्वेस्ट सेंड करता है। उससे तंग आकर लड़की उसे ऐड कर लेती है। लड़का उसे कभी गुड मॉर्निग, इवनिंग, खाना खाया यह मैसेज करने लगा।

 

लड़की इग्नोर करती थी पर बार-बार मैसेज करने पर वह रिप्लाई देने लगी। धीरे-धीरे दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। लड़के का नाम राज था और वह एक शिप पर जॉब करता था। अभी वह छुट्टियों पर घर आया था और कुछ दिनों में उसे फिर अपने जॉब पर जाना था।

 

दिन बीतते गए और लड़के का शिप पर जाने का दिन भी आ गया। उसने जाने से पहले लड़की को कॉल किया और उससे पूछा कि क्या वह उससे प्यार करती है। लड़की यह सुनकर चुप हो गई। वह उससे प्यार तो करती थी पर अभी थोड़ा वक्त और चाहती थी। फिर लड़की ने बोला कि मैं तुम्हे लाइक करती हूँ। अगर तुम्हारे जाने पर मुझे तुम्हारी याद आई तो वापस आने पर मैं तुम्हे जवाब दे दूँगी।

 

लड़का चला गया। पूरा एक महीना गुजर गया। लड़के का कोई कॉल या मैसेज नहीं आता। लड़की को उसकी बहुत याद आती। उसका बार-बार मैसेज करना, उसकी केयर करना सब उसे बहुत याद आने लगा।

 

लड़की बस उसके कॉल का इंतजार करती और सोचती थी कि इस बार वह राज को बोल देगी की वह उससे बहुत प्यार करती है। उसे राज के प्यार का अहसास हो गया था। एक दिन बाहर के नंबर से कॉल आने पर उसने गलती से कॉल उठाया और एक लड़का बोला, “क्या आप नंदिनी बोल रही हैं? मैं राज का फ्रेंड बोल रहा हूँ। राज का शिप के सीढ़ियों से पैर स्लिप हो गया जिसकी बजह से उसके सर पर गहरी चोट लगी और 3 दिन पहले उसकी मौत हो गई। वह हमेशा कहता था कि आप उसे मिस कर रहें होंगे। आप अपना ख्याल रखिएगा राज की यह लास्ट इच्छा थी।”

 

यह सुनकर लड़की फोन रखकर बस रोती रही। दिन बीता गया। और आज भी जब वह लड़की फेसबुक ओपन करती है कहीं राज का मैसेज आ जाए…खाना खाया तुमने?

 

इसलिए फ्रेंड्स अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो उसे दिल की बात बताने में देर न करे।

 

उम्मीद करता हूँ आपको यह कहानी ” A Heart Touching Facebook Love Story in Hindi | यह प्यार की दर्द भरी कहानी सुनकर रो पड़ोगे “ जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह कहानी पसंद आई है तो हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

 

यह भी पढ़े:-

  • मुझे माफ़ करदो | Heart Touching Sad Love Story In Hindi
  • मुलाक़ात | Romantic Hindi Love Story
  • आखरी मुलाक़ात | Sad Love Story In Hindi
  • एक अनोखी प्रेम कहानी | Love Story In Hindi
  • Sad Love Story In Hindi: एक लड़की की ब्रेकअप की कहानी

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme