Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
शार्क और चारा मछलियाँ | Shark Aur Chara Machliya Story in Hindi

शार्क और चारा मछलियाँ | Shark Aur Chara Machliya Story in Hindi

Posted on March 22, 2021

Shark Aur Chara Machliya Story in Hindi

 

शार्क और चारा मछलियाँ

अपने शोध के दौरान एक समुद्री जीवविज्ञानी ने पानी से भरे एक बड़े टैंक में शार्क को डाला। कुछ देर बाद उसने उसमें कुछ चारा मछलियाँ डाल दी।

 

चारा मछलियों को देखते ही शार्क तुरंत उनकी और गई और उन पर हमला कर उन्हें खा लिया। समुद्री जीवविज्ञानी ने कुछ और चारा मछलियाँ टैंक में डाली और वे भी तुरंत शार्क का आहार बन गई।

 

अब समुद्री जीवविज्ञानी ने एक कांच का मजबूत पारदर्शी टुकड़ा उस टैंक के बीचों-बीच डाल दिया। अब टैंक दो भागो में बंट चूका था। एक भाग में शार्क थी और दूसरे भाग में उसने कुछ चारा मछलियाँ डाल दी।

 

  • शिकंजी का स्वाद | Shikanji Ka Swad Best Motivational Story In Hindi

 

विभाजक पारदर्शी कांच से शार्क और चारा मछलियों को देख सकती थी। चारा मछलियों को देख शार्क फिर से उन पर हमला करने के लिए उस ओर तैरी। लेकिन कांच के विभाजक टुकड़े से टकरा कर रह गई। उसने फिर से कोशिश की। लेकिन कांच के टुकड़े के कारण वह चारा मछलियों तक नहीं पहुँच सकी।

 

शार्क ने दर्जनों बार पूरी आक्रामकता के साथ चारा मछलियों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन बीच में कांच का टुकड़ा आ जाने के कारण वह असफल रही। कई दिनों तक शार्क उन कांच के विभाजक के पार जाने का प्रयास करती रही। लेकिन सफल न हो सकी। आखिर में थक-हारकर उसने एक दिन हमला करना छोड़ दिया और टैंक के अपने भाग में रहने लगी।

 

कुछ दिन बाद समुद्री जीवविज्ञानी ने टैंक से वह कांच का विभाजक हटा दिया। लेकिन शार्क ने कभी उन चारा मछलियों पर हमला नहीं किया क्यूंकि एक काल्पनिक विभाजक उसके दिमाग में बस चूका था और उसने सोच लिया था कि वह उसे पार नहीं कर सकती।

 

  • आखरी प्रयास | Best Motivational Story In Hindi

 

तो इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में असफलता का सामना करते-करते कई बार हम अंदर से टूट जाते हैं और हार मान लेते हैं। हम सोच लेते हैं कि अब चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, सफलता हासिल करना नामुमकिन है और उसके बाद हम कभी कोशिश ही नहीं करते। जबकि सफलता प्राप्ति के लिए अनवरत प्रयास आवश्यक है। परिस्तियाँ परिस्तिथियाँ बदलती रहती है। इसलिए अतीत की असफलता को दिमाग पर हावी होने न दे और पूरी लगन से फिर मेहनत करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। 

 

आपको यह कहानी “शार्क और चारा मछलियाँ | Shark Aur Chara Machliya Story in Hindi” कैसी लगी निचे कमेंट में जरूर बताएं और अच्छा लगे तो इसे शेयर भी जरूर करें।

 

यह भी पढ़े:-

  • साहस
  • कर्म का फल भोगना पड़ता है एक सच्ची कहानी
  • आलू अंडा और कॉफ़ी बीन्स
  • एक लोटा दूध
  • राजा मिडास और गोल्डन टच की कहानी

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme