Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
ज़्यादा डरना छोड़ो | Powerful Motivational Story in Hindi

ज़्यादा डरना छोड़ो | Powerful Motivational Story in Hindi

Posted on January 21, 2021

“ज़्यादा डरना छोड़ो | Powerful Motivational Story in Hindi” यह मोटिवेशनल स्टोरी है दो दोस्तों की जो एक छोटे से गाँव में रहते थे। इन दोनों दोस्तों की कहानी पढ़कर आपको अपने जीवन में कुछ अच्छा और नया सिखने को जरूर मिलेगा।

 

 Powerful Motivational Story in Hindi

 

एक बार दो दोस्त किसी काम से शहर गए और काम पूरा होने के बाद वापस अपने गाँव लौट रहे थे। उन्हें उनके गाँव तक पहुँचने के लिए एक घने जंगल से गुजरना था। जब दोनों जंगल से गुजर रहे थे  तो एक दोस्त को प्यास लग गई। दोनों दोस्त पानी ढूँढने लगे औरपानी ढूंढते-ढूंढते दोनों रास्ता  भटक गए।

 

थोड़ी ही देर बाद शाम हो गई और रात होने ही वाली थी। उन दोनों की नजर एक गुफा पर पड़ी जो की चारों तरफ से पेड़ो से घिरी हुइ थी। दोनों ने सोचा की यही जगह उनके रात बिताने के लिए ठीक है। दोनों ने कुछ लकडिया इकट्ठा किया, उस गुफा के अंदर गए और आग जलाकर दोनों आग के पास बैठ गए।

 

रात का वक़्त था। गुफा के अंदर आग जल रही थी। बाहर बिलकुल अँधेरा था और कुछ जानवरों के भयानक आवाज आ रहे थे। उन दोनों दोस्त में जो एक दोस्त था वह अंदर ही अंदर बहुत डर रहा था क्यूंकि उसने भुत-प्रेतों की बहुत कहानियां सुनी थी कि रात के वक़्त जंगल में कुछ भयानक आत्माएँ भटकती है और  अगर उन्हें ऐसा कोई भटकता हुआ आदमी मिल जाए तो उसको नहीं छोड़ती।

 

जब डरते हुए दोस्त ने भुत-प्रेतों की बात अपने दूसरे दोस्त से करि तो उसके दोस्त ने हँसते हुए उससे पूछा, “क्या तुमने कभी किसी भुत को देखा है?” डरते हुए दोस्त ने कहा, “नहीं मैंने तो नहीं देखा है लेकिन मेरे कुछ जानपहचान के लोगों ने देखा है?” उसके दोस्त ने कहा, “यार ऐसी सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करते। अब तुम सो जाओ और मुझे भी सोने दो मुझे बहुत नींद आ रही है।” इतना कहकर उसका दोस्त वहीँ पर लेट गया और थोड़ी ही देर में सो गया।

 

डरा हुआ दोस्त लेट तो गया लेकिन उसे नींद नहीं आ रही थी। उसे लगा की सायद यहाँ पर कोई है जो छुपकर उसे देख रहा है। उस आग की बजह से पत्थरों पर कुछ परछाई बन रही थी वहाँ पर। उन परछाइयों को देखकर भी वह डर रहा था। फिर कुछ घंटो तक ऐसे ही चलता और कुछ देर बाद थकान की बहज से उसे नींद आ गई। नींद आने के कुछ देर बाद ही उसे एक सपना आया। सपने में एक बहुत ही भयानक परछाई उसकी तरफ बढ़ती हुई नजर आई।

 

अब जैसे-जैसे वह अंदर से डरता चला जा रहा था वह परछाई उसके और पास चली आ रही थी, और बड़ी होती जा रही थी और उस परछाई में एक हाथ उसे नजर आया जिसके बड़े-बड़े नाख़ून थे। वह हाथ उसकी तरफ बढ़ता ही चला गया और उसके गले तक पहुँचने ही वाला था कि तभी वह डरके एकदम से उठा। फिर उसने अपने दोस्त की तरफ देखा जो की सो रहा था। डरते हुए दोस्त ने उसे पकड़कर जोर से उठाया और फिर अपने दोस्त को बताया कि उसके साथ क्या हुआ?

 

उसका दोस्त जोर-जोर से हँसने लगा। फिर उसके दोस्त ने उससे कहा, “अब अगर दुबारा से तुम्हे वह परछाई दिखे तो तुम वहीं कहना जो मैं तुम्हे कहने के लिए बोलूँगा फिर देखते हैं वह परछाई तुम्हारा क्या करती है। तुझे अपने अंदर ही अंदर बोलना है –

मैं तुझसे नहीं डरता, सामने आ…..

मैं तुझसे नहीं डरता, सामने आ…..

 

उसके दोस्त ने ठीक वैसा ही किया। थोड़ी देर बाद दुबारा से उसे वहीं परछाई नजर आई और वह परछाई धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ रही थी। लेकिन इस बार वह उस परछाई से डरा नहीं बल्कि अपनी पूरी हिम्मत जुटाकर उसने वहीं कहा –

मैं तुझसे नहीं डरता, सामने आ…..

मैं तुझसे नहीं डरता, सामने आ…..

मैं तुझसे नहीं डरता, सामने आ…..

 

जैसे जैसे वह यह बोलने लगा, वह परछाई छोटी होने लगी और उससे दूर होने लगी। वह बोलता रहा और वह परछाई छोटी होती गई और धीरे-धीरे वह परछाई दिखनी बंद हो गई।

 

बिलकुल ऐसा ही हमारी ज़िंदगी में भी होता है। हमारे अंदर जितने भी डर हैं, उससे हम जितना डरते हैं हम उतने ही छोटे होते चले जाते है और वह डर उतने ही बड़े होते चले जाते हैं। लेकिन अगर हम अपने अंदर के डर से नहीं डरते और उसका सामना करते हैं तो दुनिया का ऐसा कोई भी डर नहीं है जो की हमें डरा पाए।

 

दोस्तों अगर आपको यह कहानी “ज़्यादा डरना छोड़ो | Powerful Motivational Story in Hindi” पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ और परिवारजनों के साथ भी शेयर करे और आपको यह कहानी कैसी लगी निचे कमेंट करके जरूर बताएँ और आगे इसी तरह और भी प्रेरणादायक कहानियां पढ़ने के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें।

 

यह भी पढ़े

घोड़ा और किसान | Best Motivational Story In Hindi

सबसे बड़ा मुर्ख कौन? | Inspirational Story In Hindi

गुरु और शिष्य | Best Motivational Story In Hindi

डरपोक चूहा | Sneaky Mouse | Best Motivational Story In Hindi

गिद्ध की कहानी | Motivational Story Of A Vulture In Hindi

 

Read More Motivational Stories in Hindi

एक हिरण की प्रेरणादायक कहानी

मौत एक सच है, एक प्रेरक कहानी

दो मछुआरे की प्रेरणादायक कहानी

बंदर और सुगरी की एक प्रेरणादायक कहानी

एक कौवे की कहानी

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme