Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
व्हाट्सप्प चलाने वाले इस कहानी को जरूर पढ़े | Whatsapp Horror Story in Hindi

व्हाट्सप्प चलाने वाले इस कहानी को जरूर पढ़े | Whatsapp Horror Story in Hindi

Posted on January 9, 2021

 

व्हाट्सप्प की एक डरावनी कहानी 

 

Whatsapp Horror Story in Hindi, यह एक हॉरर स्टोरी है और आज की यह स्टोरी  थोड़ी इंट्रेस्टिंग और डरावनी होने वाली है, इसलिए इस कहानी को पूरा जरूर पढ़िए।

 

Whatsapp Horror Story in Hindi

 

दोस्तों कन्वर्सेशन करने वाली एप्प्स में से सबसे टॉप लिस्ट पर जो एप्प्स आती है उसका नाम है Whatsapp. आज कल जिसके पास भी Android Phone है उसके फ़ोन में Whatsapp जरूर होता है। लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि जिस Whatsapp को किसी से बात करने के लिए आप इस्तिमाल करते हो उसी Whatsapp से आपका डर का सिलसिला शुरू हो।

 

दोस्तों ये उस समय की बात है, जब लोगों ने Android Phone इस्तिमाल करना शुरू किया था। उस समय ज़ादा लोगों के पास Android Phone नहीं था। उस समय लोग जादातर कीपैड फ़ोन इस्तिमाल करना पसंद करते थे। तो यह कहानी शुरू होती है दो दोस्तों से राहुल और रजत। एकदिन राहुल ने एक नया Android Phone ख़रीदा और वह अपने फ़ोन में नए नए गेम्स डाउनलोड करके खेलता था। राहुल अपने सारे दोस्तों चिढ़ाता था यह कहकर कि उनके पास उसके जैसा Android Phone नहीं है। यह देखकर रजत को भी बहुत गुस्सा आता था।

 

एक दिन रजत ने अपने घर में Android Phone खरीदने के लिए जिद किया। लेकिन पैसो की कमी की बजह से उसके घरवालों ने उसे साफ-साफ मना कर दिया नया फ़ोन लेने के लिए। कुछ दिन बाद, बहुत जादा जिद करने की बजह से रजत के पापा ने उसे एक Android Phone दिला दिया। वह हर वक्त उस फ़ोन को इस्तिमाल करने लगा और वह जादातर गेम्स में ही डूबा रहता था।

 

असेही कुछ साल बाद रजत को Whatsapp के एक अप्लीकेशन के बारे में पता चला। यह एक ऐसा एप्प था जिसे उस समय हर कोई इस्तिमाल करने लगा। रजत को Whatsapp के बारे में जादा कुछ पता नहीं था और उसे लग रहा था की Whatsapp एक कालिंग एप्प है। एक दिन उसके स्कूल के सारे दोस्त मिलकर पिकनिक गए, जहाँ उन सबने बहुत मजे किए। वह सब जहाँ पर पिकनिक करने गए थे उस जगह के पास में ही एक श्मसान घाट भी था जहाँ पर जाकर उन सबने फोटोज भी खिंचवाए। रजत जब बारबार श्मसान घाट के इधर-उधर देखने लगा तो उसे कुछ अजीब सा महसूस होने लगा। उसे ऐसा लग रहा था कि कोई उसके आस-पास घूम रहा है।

 

पिकनिक से वापस आने के बाद सब अपने-अपने घर चले गए। और रजत भी अपने घर कर बिस्तर पर सो गया क्यूंकि उसे बहुत थकान महसूस हो रहा था। अगले दिन जब रजत अपने दोस्तों के साथ मिलने गया तो उसके सारे दोस्तों ने उसे Whatsapp डाउनलोड करने के लिए फोर्स किया। अपने दोस्तों की बातें मानकर रजत ने Whatsapp इनस्टॉल किया और नंबर रजिस्टर करके Whatsapp ओपन किया। Whatsapp खोलने के बाद वह Whatsapp पर इधर-उधर चेक करने लगा। लेकिन उसे फिर भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह और उसके सारे दोस्त सोच रहे थे कि यह एप्प फेसबुक की तरह ही होगा। उसके बाद वे सारे दोस्त मिलकर कुछ देर तक फुटबॉल खेले और अपने-अपने घर चले गए।

 

घर आने के बाद रजत खाना खा-कर देर तक गेम्स खेलता रहा। ठीक रात के 2:00 बजे Whatsapp पर एक अननोन नंबर से मैसेज आया Hyy… रजत ने Whatsapp खोलकर रिप्लाई दिया Koun ho ap? उसके बाद उधर से कोई रिप्लाई नहीं आया। रजत यह समझ नहीं पा रहा था कि वह अननोन नंबर किसका था। अगले दिन रजत ने उस नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल नहीं लगा। फिर उसने अपने सारे दोस्तों से फ़ोन लेकर उस नंबर पर कॉल किया लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ।

 

उसके बाद रात के ठीक  3:00 बजे Whatsapp पर उसी अननोन नंबर पर मैसेज आया Hyy…. तो रजत ने फिर से पूछा Koun ho tum? उसके बाद उस नंबर से उसे वीडियो कॉल आया और जैसे ही रजत ने वीडियो कॉल रिसीव किया तो उसे वहीं श्मसान घाट दिखाई दिया जहाँ वे सब पिकनिक मानाने गए थे। उसके बाद कैमरा एक इमली की पेड़ की तरफ हुआ। उस इमली की पेड़ पर सफेद साड़ी पहने एक औरत बैठकर हंस रही थी जिसका चेहरा पूरी तरह जल चूका था। यह देखकर रजत ने डर के मारे वीडियो कॉल को कट कर दिया। उस रात वह डर के मारे अच्छे से सो भी नहीं पाया। इसके बाद से उसके साथ अजीब घटनाएं घटने लगी।

 

कुछ दिन बाद उसने यह सब बातें अपनी फॅमिली को बताई। उसके फॅमिली उसे एक तांत्रिक के पास लेकर गए। उस तांत्रिक के पास जाने के बाद उस तांत्रिक ने कहा की जहाँ तुम लोग पिकनिक मनाने गए थे वहाँ से एक बुरी शक्ति तुम्हारे साथ आ गई है और ,इसलिए तुम्हारे साथ अजीब घटनाएं घट रहे हैं। उसके बाद उस तांत्रिक ने एक नींबू दिया और कहा की इस नींबू को वह हमेशा अपने पास रखे।  जब तक वह नींबू उसके पास रहेगा, तब तक कोई बुरी शक्ति उसके पास नहीं आएगी। इसके बाद से रजत के साथ वह सारी अजीब घटनाएं होना बंद हो गए।

 

दोस्तों आपको यह हॉरर स्टोरी “व्हाट्सप्प चलाने वाले इस कहानी को जरूर पढ़े | Whatsapp Horror Story in Hindi” कैसी लगी निचे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर असेही स्टोरीज पढ़ना चाहते हैं इस ब्लॉग पर तो इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें।

 

यह भी पढ़े:-

  • La Llorona की खौफनाक कहानी | The Real Story Of La Llorona In Hindi
  • Annabelle Doll की डराबनि कहानी, सुनकर दंग रह जाएंगे
  • Bloody Mary राज की कहानी
  • पिरामिड की असली कहानी | The Real Story Of Pyramid In Hindi
  • दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक डूबने की कहानी
  • चुड़ैल की शादी | Ghost Story In Hindi

 

Read More Stories in Hindi

शेर और बैल की कहानी
शेर को हो गया प्यार
नन्हाँ छछूँदर
दो छोटे बच्चों की कहानी
भेड़िया और बकरी के सात बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme