Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Kuchisake Onna Real Story in Hindi

Kuchisake Onna की खौफनाक कहानी | Kuchisake Onna Real Horror Story in Hindi

Posted on January 13, 2021

Kuchisake Onna की खौफनाक कहानी Kuchisake Onna Real Horror Story in Hindi, 1970-80 का दशक, जब जापान एक तरफ विकाश की ओर तेजी से बढ़ रहा था, प्रगति की राह पर था और वहीं दूसरी ओर जापान का कुछ भाग दहशत और खौफ के साए में जी रहा था। डर, एक चीज का जो है या नहीं कहना मुश्किल है। डर, एक ऐसी खूबसूरत बला का जो दिखने में तो बहुत सुंदर थी लेकिन उसके द्वारा दिए गए मौत बहुत खौफनाक हुआ करती थी। डर, एक आत्मा का जो जापान के गलियों में   अपने सवालों का जवाब तलाश रही थी। डर उसका, जिसका नाम सुनकर जापान का बच्चा बच्चा काँप उठता था, कुचिसाके ओना।

 

Kuchisake Onna Real Horror Story in Hindi

जापान के सुनसान रास्तों पर Kuchisake Onna चेहरे पर सर्जिकल मास्क पहने जादातर बच्चों को अपना शिकार बनाती थी। उसका चेहरा एक मास्क से ढका होता था और वह बच्चों के पास आकर उनसे पूछती है की क्या मैं सुंदर दिखाई देती हूँ? सुनने में यह सवाल एक मामूली सा सवाल लगता है लेकिन इस सवाल का जवाब सायद मुश्किल हो सकता है।

 

क्यूंकि इस सवाल का जवाब आपकी जान ले भी सकता है और बचा भी सकता है। लेकिन प्रॉब्लम यह है की इस सवाल का कोई भी सही जवाब नहीं है। क्यूंकि जब कोई इस सवाल का जवाब ना में देता था तो Kuchisake Onna उस पर कैंची से वॉर कर देती थी और उसे मार देती थी। और अगर जवाब हाँ में दिया तो वह अपना सर्जिकल मास्क उतार देती थी और अपना बेहद डरावना और जख्मी चहरा दिखा देती थी।

 

उसका चेहरा दो हिस्सों में बटा होता था, मानो उसके चेहरे को किसी ने पूरी तरह से चीर दिया हो। मास्क उतारने के बाद वह फिरसे वह अपना सवाल दोहराती थी कि क्या मैं अब भी सुंदर दिखाई देती हूँ?

 

Kuchisake Onna का डरावना चेहरा देखने के बाद अगर कोई उसके सवाल का जवाब ना में देता तो फिर वह उसे मार देती। और अगर जवाब हाँ होता तो Kuchisake अपने कैंची से जवाब देने वाले के चेहरे पर भी अपने जैसे घाव बना देती थी जिससे बच्चों की मौत हो जाती थी।

 

जापान में 1970 के पुरे दशक में इस खौफनाक बला की दहशत थी। दहशत इतनी कि लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने देते थे। और तो और लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल जाना भेजना भी बंद कर दिया था। और Kuchisake के शिकार बने बच्चों और कुछ अन्य लोगों की खबरो से वहाँ के अकबर भरे रहते थे।

 

ऐसे बहुत से लोग थे जिन्होंने यह दावा तक किया उन्होंने Kuchisake Onna की इस आत्मा को देखा है। उन दिनों इस खतरनाक चलती-फिरती मौत की दहशत इतनी जादा बढ़ चुकी थी कि जापान सरकार को स्कूल के छात्रों को पुलिस प्रोटेक्शन देनी पड़ी, ताकि बच्चे बेख़ौफ़ स्कूल आ-जा सके। लेकिन फिर भी Kuchisake Onna ने बहुत से लोगों को अपना शिकार बनाया। पर वह ऐसा क्यों करती थी?

 

यह कहानी शुरू हुई थी लगभग 1200 से 800 साल पहले। जापान के छोटे से गाँव में एक बेहद खूबसूरत औरत रहती थी, जिसे अपनी ख़ूबसूरती पर बहुत नाज था। वह अपने पति के साथ रहा करती थी, जो की एक समुराई था।

 

 

युद्ध के दौरान उसके पति को युद्ध में भाग लेने के लिए जाना पड़ा और जब वह युद्ध से अपने घर वापस आया तो उसने अपनी खूबसूरत पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ उसके घर पर देखा। यह देखकर वह समुराई बहुत क्रोधित हो गया और अपने तलवार के एक ही वार से अपनी बीवी को पूरी तरह घायल कर दिया।

 

उस तलवार के वार से उस औरत का मुँह पूरी तरह से फट गया। अब कौन तुम्हें खूबसूरत कहेगा? इतना कहकर वह समुराई हमेशा हमेशा के लिए अपना घर छोड़कर चला गया। समुराई के तलवार के घात ने उस औरत के सुंदर चेहरे पर एक बेहद भद्दी और डरावनी स्माइल जैसा घाव बना दिया था।

 

जब उस औरत ने अपने चेहरे का यह हाल देखा, तब उसे यह महसूस हुआ कि जिस ख़ूबसूरती पर उसे नाज़ था वह चेहरा अब बेहद डरावना दिखाई देता है।

 

वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने अपनी घर में रखी कैंची से अपनी जान ले ली। वह खूबसूरत औरत मर गई और सबको लगा कि कहानी खत्म हो गई। लेकिन लगभग 800 साल बाद वह फिरसे जाग गई और बन गई एक खौफनाक रहस्य, जिसे कहते है Kuchisake Onna .

 

आज भी जापान के कई लोगों का मानना है कि Kuchisake Onna आज भी जापान के सुनसान गलियों में घूम रही है और अपने अगले शिकार की तलाश में है।

 

दोस्तों आपको यह हॉरर स्टोरी “Kuchisake Onna की खौफनाक कहानी | Kuchisake Onna Rael Horro Story in Hindi | Bhooton Ki Kahani” कैसी लगी निचे कमेंट करके जरूर बताएँ और इसे अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जिन्हें हॉरर स्टोरीज पढ़ना पसंद है। अगर आप इसी तरह और भी हॉरर स्टोरीज पढ़ना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

 

यह भी पढ़े:-

  • हॉन्टेड बिल्डिंग 
  • The Haunted Road True Horror Story in Hindi 
  • भूतिया अस्पताल
  • पुराना स्कूल 
  • Bloody Mary राज की कहानी
  • La Llorona की खौफनाक कहानी
  • nnabelle Doll की डराबनि कहानी, सुनकर दंग रह जाएंगे
  • पिरामिड की असली कहानी

 

7 thoughts on “Kuchisake Onna की खौफनाक कहानी | Kuchisake Onna Real Horror Story in Hindi”

  1. SUMIT says:
    June 7, 2021 at 8:53 pm

    ME APNI FACT VIDEO KE LIYE HORRER CONTENT SEARCH KER RHA THA TO MUGHE APKA VLOG MILA JISE MENE PDA TO MUGHE KAFI BETTER LGA THANKYOU FOR INFO
    MY NAME IS SUMIT MY YOUTUBE CHANNEL KA NAAM (FAST FACT SUMIT HA )
    KEEP IT UP AND HOW ARE YOU SONALI

    Reply
    1. Sonali Bouri says:
      June 8, 2021 at 10:55 pm

      Thanks, mujhe accha laga jankar ki apko hamare blog se kuch janne ko mila

      Reply
      1. Roshan Gajbhiye says:
        December 11, 2021 at 3:20 am

        Mein rat ko 3 . 30 baje Story padhi 😂😂😂😂

        Reply
  2. harshada shinde says:
    September 23, 2021 at 10:04 am

    story to bahut horror hai . ise read krte vakt dar to bahut lag rha tha. pr kya story real hai ya fake hai

    Reply
    1. Sonali Bouri says:
      September 25, 2021 at 4:30 pm

      real hai

      Reply
  3. Amit Dave says:
    January 8, 2022 at 2:21 pm

    sonali ji , I like your way to writing . I

    I also like historical story and horror story.

    Reply
  4. Dhruvika says:
    May 31, 2022 at 11:45 am

    It is a real story.I always research on horror story and witches ( bhoot )

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme