Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Heart Touching Love Story in Hindi | एक हार्ट टचिंग स्टोरी

Heart Touching Love Story in Hindi | एक हार्ट टचिंग लव स्टोरी

Posted on January 16, 2021

Heart Touching Love Story in Hindi | एक हार्ट टचिंग लव स्टोरी, यह लव स्टोरी आपके दिल को जरूर छू जाएगी इसलिए इस कहानी को पूरा जरूर पढ़े आपको यह कहानी बहुत अच्छी लगेगी।

 

Heart Touching Love Story in Hindi 

ये बात 4 साल पहले की है। मैं कॉलेज में नया था। 1 महीना हो गया था लेकिन अभी तक मेरा कोई भी दोस्त  नहीं बना था कॉलेज में। एक दिन सुबह, मैं कॉलेज गया और मैंने अपना बैग एक खाली डेस्क पर रख दिया।  तभी क्लास में एक लड़की आई जिसने की अपना बैग उसी खाली डेस्क पर रखा, वह डेस्क बिलकुल मेरे पीछे था।

 

जब टीचर क्लास में आई तो उन्होंने कहा कि जो भी क्लास में अकेले बैठे है, वे एक दूसरे के साथ बैठ जाए। वह लड़की मेरे साथ आकर बैठ गई। उस लड़की ने अपना नाम रिया बताया, वह काफी शर्मीली लग रही थी। गर्मी का मौसम था लेकिन फिर भी उस लड़की ने फुल स्लीव की टी शर्ट पहनी हुई थी। मैंने अक्सर नोट किया था कि वह हमेशा फुल स्लीव की  टी शर्ट ही पहनती है।

 

पहले ही दिन हममे काफी बातचीत हुई। और अगले दिन वह लड़की फिर से मेरे साथ बैठ गई। अब हम एक दूसरे के साथ काफी घुल मिल गए थे। साथ में खाना खाते थे और कॉलेज के बाद भी हमारी फ़ोन पर बात होने लगी। और सबसे अजीब बात यह थी कि वह लड़की मुझमे काफी इंटरेस्ट लेने लगी थी और मैं इस बात पर हैरान इसलिए था कि क्यूंकि मैं दिखने में ज़ादा हैंडसम नहीं हूँ।

 

खेर, अब हम कॉलेज के बाद भी मिलने लगे और कुछ ही दिनों में एक दूसरे से प्यार करने लगे। मुझे रिया के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगने लगा। वह बहुत मासूम और बड़ी-बड़ी आँखों वाली लड़की थी। एक दिन शाम को रिया ने मुझे फ़ोन किया और कहा, “आज मैं घर पर अकेली हूँ तुम आ जाओ। हम साथ में पिज़्ज़ा खाते हैं।”

 

मैं रिया के घर पहुँचा। हमने पिज़्ज़ा मँगवाया और साथ में खाया। फिर हम साथ में बैठकर सोफे पर बातें कर रहे थे। मैं रिया के थोड़ा करीब आया। तभी रिया ने मुझसे कहा, “तुम्हे पता है कि  तुम मेरे तीसरे बॉयफ्रेंड हो…मेरा अफेयर किसी के साथ एक महीने से ज़ादा नहीं चला।”

 

मैंने इस बात ज़ादा गौर नहीं किया। तभी मैंने रिया से पूछा, “तुम हमेशा यह फुल स्लीव की टी शर्ट ही क्यों पहनती हो? तुम्हे गर्मी नहीं लगती?” रिया ने उस वक़्त  अपनी टी शर्ट को ऊपर किया और मैंने देखा कि उसके बाजु, गले और कलाई पर जलने के निशान थे। वह निशान इतने गंदे लग रहे थे कि मैं देखकर सेहम गया।

 

रिया ने रोते हुए मुझे बताया, “जब मैं 12 साल की थी तब घर में आग लग गई थी और उस वक़्त मेरे शरीर का काफी हिस्सा जल गया था। इसलिए कोई मुझसे दोस्ती नहीं करता और कोई मुझे प्यार नहीं करना चाहता। मुझे पता है, यह देखकर तुम भी मुझसे दुरी बना लोगे।”

 

यह सुनकर मैं 1 मिनट के लिए चुप रहा और मेरे आँसू निकल गए। मैंने रिया को जोर से अपने गले लगाया और कहा, “मुझे नफरत है ऐसे  लोगों से जो  किसी  का सुंदर दिल छोड़कर उसके शरीर की सुंदरता देखते हैं। मेरे  लिए तुम कल भी सुंदर थी और हमेशा सुंदर  रहोगी। तुम्हे कोई जरुरत नहीं फुल स्लीव टी शर्ट पहनने की, जरूरत है तो बस लोगों की सोच बदलने की।”

 

उस दिन मुझे रिया से सच्चा प्यार हो गया और आज भी हम एक साथ है।

 

यह भी पढ़े

  • मेरा पहला प्यार | Sad Love Story In Hindi
  • Very Sad Heart Touching Love Story In Hindi | स्कूल की लव स्टोरी
  • Sad Love Story In Hindi | Heart Touching Story | वह कभी वापस नहीं आया

Read More Love Story in Hindi 

बेवफा लड़की की प्रेम कहानी 

राज और प्रिया की प्रेम कहानी

अधूरा प्यार

मुलाक़ात

एक गरीब लड़की की दर्द भरी प्रेम कहानी

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme