Elephant and Mouse Story in Hindi
हाथी और चूहे
एक बड़ी झील के पास बहुत सारे चूहे रहते थे। एक दिन वहाँ हाथियों का एक झुंड आया। हाथियों के पैरों तले दबकर सैकड़ों चूहे दबकर मर गए। बचे हुए चूहे बहुत चिंतित हुए। चूहों के सरदार ने कहा, “हमें इन साथियों से दया का अनुरोध करना चाहिए।”
सारे चूहों ने मिलकर हाथियों के मुखिया से अनुरोध किया, “आप लोगों के झील जाते समय हमारे सैकड़ों साथी आप लोगों के पैरों तले दबकर मर गए। हमारा अनुरोध है कि आप लोग झील जाने के लिए किसी दूसरे रास्ते का प्रयोग करें।” हाथियों का मुखिया मान गया।
एक दिन, राजा ने जंगल के सारे हाथियों को पकड़ने का आदेश दिया। जंगल में जाल लगा दिए गए। एक हाथी को छोड़कर सारे हाथी जाल में फँस गए। बचा हुआ हाथी चूहों के सरदार के पास पहुँचा और उससे सहायता माँगने लगा।
सभी चूहे तुरंत जालों की और भागे। वहाँ पहुँचते ही सभी ने जल्दी से अपनी नुकीले दाँतो से जालों को कुतरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते जाल कट गए और सारे हाथी मुक्त हो गए।
उम्मीद करता हूँ की आपको यह कहानी “हाथी और चूहे | Elephant and Mouse Story in Hindi” जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तो इस कहानी को अपने सभी दोस्तों के साथ भी शेयर करें और नई नई कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़े:-
- समय का महत्व | Samay Ka Mahatva Story In Hindi
- कौन अच्छा कौन बुरा | Kaun Accha Kaun Bura Story In Hindi
- एक रूपए का घोडा | Ek Rupay Ka Ghoda | Hindi Kahani
- मूर्ख बंदर | Silly Monkey | Panchatantra Moral Story In Hindi
- जिसकी लाठी उसकी भैंस | Jiski Lathi Uski Bhains | Hindi Kahani
- रेगिस्तान में पानी | Ragistan Me Pani | Hindi Kahani
10 Best Panchatantra Stories In Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
41 Moral Stories in Hindi (नैतिक कहानियां)