Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
कॉफ़ी शॉप की लव स्टोरी | Coffee Shop Love Story in Hindi

कॉफ़ी शॉप की लव स्टोरी | Coffee Shop Love Story in Hindi

Posted on December 23, 2020

Contents

  • 1 Coffee Shop Love Story in Hindi
    • 1.1 कॉफ़ी शॉप की लव स्टोरी
    • 1.2 यह भी पढ़े:-
    • 1.3 Read More Love Story in Hindi 

Coffee Shop Love Story in Hindi

आज जो लव स्टोरी मैं आपको बताने वाली हूँ उस कहानी का नाम है “कॉफ़ी शॉप की लव स्टोरी | Coffee Shop Love Story in Hindi” मैं उम्मीद करती हूँ की यह कहानी वाकई में आपके दिल को छू जाएगी।

 

कॉफ़ी शॉप की लव स्टोरी

शानदार पार्टी चल रही है। पार्टी में कोने में खड़े एक शानदार लड़के की नजर एक लड़की पर पड़ी। उस लड़की पर, जो पार्टी में मौजूत सारी लड़कियों में सबसे ज्यादा खूबसूरत है। उसे उससे प्यार हो गया है। लेकिन उसमे इतनी हिम्मत नहीं कि वह उससे जाकर बात कर सके।

 

पार्टी में और भी कई लड़के है, जो उस लड़की के पीछे दीवाने है। वह अपनी तुलना दूसरों से करने लगता है और उसे महसूस होता है कि वह दुसरो की तुलना में बहुत ही साधारण है। पार्टी में एक भी ऐसी लड़की नहीं, जो उससे दोस्ती तो छोड़ो बात भी करना चाहती है। ऐसे में वह लड़की क्यों उससे दोस्ती करेगी? यह सोचकर वह चाहते हुए भी पूरी पार्टी भर उस लड़की से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

 

पार्टी खत्म हो गई और वह लड़की वापस अपने घर जा रही थी। लड़का तब भी उसके बारे में ही सोच रहा होता है और मन ही मन कहने लगता है, “वह जा रही है, मुझे हिम्मत कर उससे बात करनी होगी, नहीं तो सायद जो शुरू हो सकता था, वो यूँ ही खत्म हो जाएगा।”

 

वह दौड़कर उस लड़की के पास जाता है और उसे अपने साथ कॉफ़ी पिने चलने के लिए कहता है। पहले तो लड़की हैरत में पड़ जाती है लेकिन फिर मान भी जाती है। कुछ देर बाद दोनों एक कॉफी शॉप में बैठे हुए है। लड़के ने उस लड़की को अपने साथ बुला तो लिया लेकिन वह इतना घबराया हुआ था कि घबराहट में कोई बात ही शुरू नहीं कर पा रहा था। लड़की भी शांत से कॉफी का इंतजार कर रही थी और मन ही मन सोच रही थी, “यह मैं कहाँ फँस गई? काश यह सब जल्दी खत्म हो जाए और मैं अपने घर जा पाऊँ।”

 

थोड़ी देर में वेटर आता है और उन्हें सर्व करता है। कॉफी सर्व कर जब वह वापस जा रहा होता है, तो लड़का अचानक ही उससे बोल पड़ता है, “प्लीज, मेरे लिए थोड़ा नमक ले आना, मुझे कॉफी में डालना है।” उसकी यह बात सुनकर लड़की चौंक जाती है और उससे पूछ बैठती है, “तुम कॉफ़ी में नमक डालकर पिओगे? क्यों भला?”

 

लड़का उसे जवाब देता है, “जब मैं छोटा था, तब समुद्र किनारे रहा करता था। मुझे वहाँ खेलना बहुत पसंद था आज भी मुझे समुद्र के पानी का नमकीन स्वाद याद है। इसलिए जब भी मैं यह नमकीन कॉफी पिता हूँ, तो मैं अपने बचपन के बारे में सोचता हूँ। अपने माता-पिता के बारे में सोचता हूँ, जो आज भी वहीँ रहते है।” कहते-कहते उस लड़के के आँखों में आँसू आ जाते है।

 

लड़के का जवाब सुनकर लड़की का दिल पिघल जाता है। उस लड़के को अपने परिवार के बारे में बात करता हुआ देख, वह भी अपने घर, परिवार और बचपन के बारे में बात करने लगती है। इस तरह दोनों के बीच ख़ामोशी की दिवार टूट जाती है और बातों का सिलसिला चल पड़ता है। उस रात दोनों के बीच एक खूबसूरत दोस्ती की सुरुवात हो जाती है।

 

दोनों का एक- दूसरे से मिलना जारी रहता है धीरे-धीरे उस लड़की को यह अहसास होने लगता है कि उसे उस जैसा एक जीवन साथी चाहिए, वह लड़का बिलकुल वैसा ही है….दयालु, सहनशील और सबका ध्यान रखने वाला। अगर वह उस शाम नमक डालकर कॉफ़ी नहीं पीता, तो सायद वह उसके बारे में इतना कुछ जान ही नहीं पाता।

 

आगे वैसा ही होता है, जैसे की एक खूबसूरत प्रेम कहानी में होता है। लड़के ने एक दिन लड़की को शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया और लड़की ने हाँ कर दी। दोनों की शादी हो जाती है और वह ख़ुशी-ख़ुशी उनकी जिंदगी गुजारने लगती है।शादी के बाद जब भी लड़की कॉफ़ी बनाती है, उसमें शक्कर की जगह नमक डालती है क्यूंकि उसे पता है कि उसके पति को नमकीन कॉफ़ी बहुत पसंद है।

 

40 साल के लंबे सफर के बाद एक दिन उनका वह खूबसूरत साथ टूट जाता है। एक लंबी बीमारी की बजह से लड़के की मौत हो जाती है। एक शाम लड़की अपने पति के पुराने चीजों को देख याद कर रही होती है की तभी उसे ख़त मिलता है। खत में लिखा हुआ होता है: माय डिअर वाइफ, प्लीज मुझे माफ़ कर देना, उस झूट के लिए जो मैंने कभी तुमसे बोला था। तुम्हें याद है, हमारी पहली डेट? पता है उस शाम मैं इतना ज़ादा नर्वस था कि घबराहट में मैंने वेटर से शक्कर की जगह नमक माँग लिया था। कैसे कहूँ कि उसके बाद मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। क्या करता? शर्मिंदगी से बचने के लिए मैंने एक झूटी कहानी गढ़ दी। लेकिन सच कहूँ, उस समय मुझे यह पता नहीं था कि मेरा वही झूट हमारे बीच की उस ख़ामोशी की दिवार को तोड़ देगा और हमें एक-दूसरे के इतना करीब ले आएगा। उसके बाद मैंने कई बार कोशिश की तुम्हें सच बताने की। लेकिन हिम्मत ही नहीं हो पाई। डर था की तुम मुझे झूठा न समझो और कहीं तुम मुझपर विश्वास करना न छोड़ दो। लेकिन अब जब मैं मर रहा हूँ तो मैं तुम्हें यह बताना चाहता हूँ की मुझे नमकीन कॉफ़ी बिलकुल भी पसंद नहीं है। लेकिन तुम इसे मेरे लिए इतने प्यार से ले आते हो इसलिए मैं पी जाता हूँ। डिअर, प्लीज मुझे माफ़ कर दो पहली डेट पर तुमसे झूट कहने के लिए।

खत पढ़ने के बाद लड़की की आँखें छलक गई। उस दिन के बाद उसने भी कॉफ़ी नमकीन कॉफ़ी पीनी शुरू कर दी। उसे नमकीन कॉफ़ी पीते देख जब भी उसे कोई पूछता कि इसका स्वाद कैसा है, तो वह कहती, “बहुत ही मीठा।”

 

दोस्तों अगर आपको यह कहानी “कॉफ़ी शॉप की लव स्टोरी | Coffee Shop Love Story in Hindi” पसंद आई हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आप लव स्टोरीज पढ़ना पसंद करते है तो इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें। इस ब्लॉग मैं हम लव स्टोरीज और अनेको मजेदार स्टोरीज पब्लिश करते है।

 

यह भी पढ़े:-

  • मेरा पहला प्यार | Sad Love Story In Hindi
  • Very Sad Heart Touching Love Story In Hindi | स्कूल की लव स्टोरी
  • Sad Love Story In Hindi | Heart Touching Story | वह कभी वापस नहीं आया
  • Best Romantic Love Story In Hindi | पहला प्यार
  • एक अधूरी प्रेम कहानी | Sad Love Story In Hindi
  • Ek Sacchi Prem Kahani | Very Sad Love Story In Hindi

 

Read More Love Story in Hindi 

बेवफा लड़की की प्रेम कहानी 

राज और प्रिया की प्रेम कहानी

अधूरा प्यार

मुलाक़ात

एक गरीब लड़की की दर्द भरी प्रेम कहानी

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme