समय का महत्व Samay Ka Mahatva Hindi Story
समय का महत्व सभी को पता होना चाहिए। जो लोग समय की परवाह नहीं करते उन्हें आने वाली जीवन में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। हमारे जीवन में समय बहुत अनमोल होता है इसलिए हम सभी को समय का सही उपयोग करना चाहिए।
हम जीवन में कुछ न कुछ सीखते ही रहते है। अगर हम सभी बातों को समय पर लागु करते है तो हमें जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारे जीवन में परेशानी तब आती है जब हम कोई काम छोड़ देते है जिसे हमें पहले ही कर लेना चाहिए था, पर हमने उस काम को पहले नहीं किया जिसके कारन हमारे जीवन में परेशानी आती है।
आज मैं आपको एक ऐसी कहानी बताने वाली हूँ जिसे सुनकर आप समय के महत्व के बारे में अच्छे से जान पाएंगे।
समय का महत्व
एक बार की बात है, एक किसान के यहाँ एक नौकर काम करता था। वह नौकर बहुत ही आलसी था। वह अपने काम को हमेशा कल पर छोड़ देता था। वह किसान उस नौकर से बहुत परेशान रहता था लेकिन मजबूरन उसे काम पर रखना पड़ता था क्युकी उस किसान को कोई दूसरा नौकर मिल नहीं रहा था।
एक दिन किसान को कुछ खेत का सामान लेने के लिए बाजार जाना पड़ा। उसने अपने नौकर से कहा की शाम होने से पहले ही वह सारा अनाज एक साथ करके घर पहुंचा दे, नहीं तो उसका बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा। लेकिन नौकर ने सोचा की की अगर वह सारा अनाज कल पहुंचा दे तो इससे कोई भी परेशानी नहीं होगी।
नौकर ने ऐसा ही किया, वह अनाज को घर पर नहीं लाया। रात को जब किसान घर आया तो उसने देखा की नौकर तो सो रहा है। किसान ने उसे उठाया और उससे पूछा, “आज का सारा काम हो गया है?” नौकर ने कहा, “हाँ, आज का सारा काम हो गया है।” लेकिन किसान को अनाज कही पर भी दिखाई नहीं दे रहा था।
किसान ने नौकर से पूछा, “अनाज कहाँ है?” नौकर ने कहा, “अनाज तो खेत में ही है, कल जाकर सारा अनाज मैं घर ले आऊंगा।” किसान ने कहा, “आज मैंने तुम्हे जो काम दिया था उसे तुम कल पर क्यों छोड़ रहे हो?” तभी मौसम ख़राब हो गया और बहुत तेज हवाएं चलने लगी।
जब हवा चल रही थी तब बहुत जोरो से बारिश होने लगी। खेत में रखा सारा अनाज बारिश के पानी से ख़राब हो गया। बारिश सारा अनाज बहाकर ले गई। किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। उसने अपने नौकर को बहुत बातें सुनाई और काम से बाहर निकाल दिया। किसान बहुत रोने लगा।
अगर नौकर अपना काम समय से कर लेता तो किसान का इतना बड़ा नुकसान नहीं होता इसलिए कहते है समय का महत्व सभी को समझना चाहिए।
अगर आपको “Samay Ka Mahatva Hindi Story” इस कहानी से कुछ सीख मिली हो तो इसे अपने दूसरे दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और आपको यह कहानी कैसी लगी कमेंट करके अपना विचार जरूर बताएं।
यह भी पढ़े:-
- मूर्ख बंदर | Silly Monkey | Panchatantra Moral Story In Hindi
- बड़ी सीख | Big Lesson | Moral Story In Hindi
- जिसकी लाठी उसकी भैंस | Jiski Lathi Uski Bhains | Hindi Kahani
- रेगिस्तान में पानी | Ragistan Me Pani | Hindi Kahani
- गधा बेचना है | Sell Ass | Story In Hindi
- बाह रे मुल्ला तेरा जवाब नहीं | Mulla Nasruddin Story In Hindi