दोस्तों आज मैं आप सबके लिए एक नया लव स्टोरी (Sad Love Story in Hindi) लायी हूँ। यह लव स्टोरी (Sad Love Story in Hindi) आपके दिल को जरूर छू जाएगी क्युकी यह लव स्टोरी (Sad Love Story in Hindi) कुछ अलग तरह के की है तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको दिल चुने वाली यह लव स्टोरी (Sad Love Story in Hindi) जरूर पसंद आएगी .
Heart Touching Sad Love Story in Hindi
एक मकान में एक लड़की रहती थी। लड़की अपने गांव से वहां पढ़ने आई थी ,उसके साथ उसका छोटा भाई भी रहता था। लड़की बी. ए कर रही थी और उसका भाई दशवी में था। उनके गांव में बिजली नहीं आती थी इसलिए उसके माता-पिता ने दोनों भाई बहन को पढ़ने के लिए शहर में भेजा था।
सारा खर्च उनके माता-पिता ही उठाते थे। दोनों भाई बहन पढ़ते औरशाम होते ही अपने घर को वापस चले जाते और फिर दोनों भाई बहन पास ही के एक पार्क में घूमने जाते।
जिस जगह वह रहते थे उसी के सामने वाले कमरे में एक लड़का भी रहता था जो की वही पर किसी एक कंपनी में काम करता था। उस लड़के ने किराए पर मकान लिया था और वही रहने लगा था। लड़का हर रोज सुबह अपने काम में निकल जाता और शाम होते ही लौट आता। उस लड़के को पता था की उसके सामने वाले कमरे में दो भाई बहन रहते है। लड़के ने कई बार उस लड़की से बात करने की कोशिश की थी पर वह लड़की कोई जवाब ही नहीं देती थी।
यह बात उस दिन की है जब रविवार का दिन था और वह लड़की अपने कपडे सुखाने के लिए छत पर गई हुई थी। छत पर वह लड़का भी टहल रहा था। लड़का उस लड़की के पास गया और कहा, “तुम्हारा नाम क्या है? तुम कहाँ से आई हो और क्या क्या करती हो?” लड़की ने कुछ जवाब नहीं दिया और सीधे अपने कमरे में चली गई।
एक दिन रात को उस लड़की को बहुत तेज बुखार आया था और उसका भाई भी काफी परेशान था तभी उसके भाई ने पास में रह रहे लड़के से जाकर बात की और उससे दवाई लाने के लिए रिक्वेस्ट की। उसके बाद वह लड़का दवाई लेकर आया और इसी बहाने वह उसके कमरे में भी आ पाया। लड़के ने लड़की को दवाई दी और कहा, “अगर कोई और काम हो तो मुझे जरूर बताना मैं कर दूंगा।” लड़की ने कहा, “नहीं, मैं कर लुंगी।”
लड़के ने सोचा की यह लड़की बुखार में है और खाना भी नहीं बना सकती तो लड़के ने बाहर से खाना मंगवाया और दोनों भाई बहन को खाने के लिए दिया। दोनों भाई बहन ने खाना खाया और उस लड़के का सुक्रिया किया। लड़की ने कहा, ” हम यहाँ पर किसी को भी नहीं पहचानते इसलिए किसी को भी कुछ बता नहीं सके, आपने हमारी मदद की इसलिए आपका सुक्रिया। हमें यहाँ आए हुए कुछ ही महीने हुए है।
अगले दिन लड़का अपने काम पर चला गया। लड़की की तबियत भी ठीक होने लगी। लड़की ने उस लड़के के लिए कुछ खाना बनाया जिससे उस लड़के को अच्छा लगे। जब शाम को लड़का घर आया तो लड़की ने कहा, “आप कुछ खाने के लिए मत लाना मैंने आपके लिए कुछ बनाया है।” लड़के ने कहा, “इसकी कोई जरुरत नहीं थी।” लड़की ने कहा, “बस मैंने अपने लिए बनाया तो सोचा की आपके लिए भी बना दू।’ इसके बाद लड़का और दोनों भाई बहन ने मिलकर एक साथ खाना खाया और कुछ बातें भी की।
लड़की ने कहा, “हम यहाँ अपने पढाई के लिए आए है और आप यहाँ अकेले आए हो।” लड़के ने बताया, “मैं जिस कंपनी में काम करता हूँ उसी के लिए यहाँ आया हूँ।” कुछ दिन तक ऐसे ही चलता रहा और धीरे धीरे लड़की के मन में उस लड़के के लिए प्यार जागने लगा। इस बात का पता लड़के को नहीं था। अब शाम को लड़का वही हर रोज खाना खाने लगा और जरुरत का हर सामान भी कभी कभी ले आता था।
दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ रही थी। एक दिन वह लड़का वापस नहीं आया और लड़की उसका इंतजार करती रही। अगली सुबह जब लड़की ने उसका दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी लड़का नहीं आया। जब लड़की ने मकान मालिक से बात की, की सामने वाले घर में जो रहता है वह दिन से आया नहीं है। क्या आप जानते है की वह कहाँ है? फिर मकान मालिक ने बताया, “वह अपने शहर चला गया है और वह दो दिन पहले आया था मुझे चाबी देने के लिए और कहा की उसे दूसरी कंपनी में जॉब मिल गई है यह कहकर वह चला गया।”
अब जब लड़की को एहसास होने लगा था और उस लड़के की जरुरत महसूस हो रही थी तो आज वह बिना बताए ही चला गया। कुछ लोग हमारी जिंदगी में ऐसा दर्द दे जाते है जिनका इलाज होना बहुत ही कठिन है। आज इस बात को दो साल हो गए है लेकिन फिर भी वह कभी वापस नहीं आया।
दोस्तों आपको यह छोटी सी लव स्टोरी “Sad Love Story in Hindi | Heart Touching Story | वह कभी वापस नहीं आया “ कैसी लगी हमें कमेंट के जरिए जरूर बताए और असेही और भी लव स्टोरीज पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें ताकि नए पोस्ट की नोटिफिकेशन आप तक हम पहले पहुंचा सके।
Thank You For Reading This Post
यह भी पढ़े:-
- Ek Bewafa Ladki Ki Prem Kahani | Sad Love Story In Hindi
- Heart Touching Love Story In Hindi With A Life Changing Message
- राज और प्रिया की प्रेम कहानी | Very Emotional Love Story In Hindi
- अधूरा प्यार | Best Heart Touching Love Story In Hindi
- यह प्रेम कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी | | Very Emotional Love Story In Hindi
- मुझे माफ़ करदो | Heart Touching Sad Love Story In Hindi
Mae apni story share krna chahta hu kese kruu
email ke madhyam se