इस लेख में मैं आपसे शेयर करने वाली हूँ जादुई घोड़ा की कहानी The Magical Horse Unicorn Hindi Story, उम्मीद है आपको यह कहानी पसंद आएगी।
जादुई घोड़ा की कहानी
एक लम्बे समय पहले जॉन नाम का एक किसान रहता था। एक दिन जॉन अपने खेत में काम करने वाले पशुओ के लिए पानी लाने गया। तब उसने घास की ढेर में कुछ देखा। जब वे पास गया तो उसने देखा एक नन्हा सा घोड़ा मजे से खेल रहा था। उसे लगा सायेद यह घोड़ा खो गया होगा।
जॉन ने देखा इस घोड़े में कुछ तो अलग ही बात हैं। वे घोड़ा सबसे अलग था। जॉन उसे अपने घर ले आया और यह फैसला किया की वे घोड़ा अब उनके साथ रहेगा। जॉन उसे प्यार से शिन कहकर पुकारता था।
जैसे महीने बीते जॉन ने उस घोड़े को बढ़ते हुए देखा। उसने शिन में अंतर देखना शुरू किया। वे बाकि घोड़ो जैसा बिलकुल भी नहीं था। और जब शिन बड़ी हुयी तो जॉन उसकी सुंदरता देखकर चौक गया।
शिन की त्वचा बादलों जैसे सफेद और उसकी बाल इंद्रधनुष जैसे रंगीन थे। उसके बारेमे सबसि अजीब बात यह थी की उसकी माथे पे एक लंबी नुकीली चीज़ थी। शिन जितना बड़ा होता गया, बाकि घोड़ो पर उसका प्यार बढ़ता गया।
काम के लम्बे समय बाद शिन घोड़ाशाल में चली गयी। उसने देखा की सारे घोड़े अजीब बरताब कर रहे थे। लेकिन इतना धियान न देते हुए शिन अपनी जगह जाकर सो गया। कुछ समय बाद शिन को एक अजीब संगीत सुनी। शिन बहार गया और देखा की सारे घोड़े उस संगीत के इशारे पर दौड़ रहे थे।
शिन ने देखा की सभी घोड़े एक दिशा की तरफ भाग रहे थे। सभी घोड़े फूलो से भरा हुआ एक खेत में आए जहां एक लड़की एक बक्से को हाथ में लेकर संगीत बजा रहा था और उसी संगीत के इशारे पर सभी घोड़े उसकी तरफ आ रहे थे।
शिन को यह समझ नहीं आ रहा था की सभी घोड़े उस संगीत इशारे पर अजीब बरताब कर रहे हैं लेकिन उसे कोई असर क्यों नहीं हुआ। वे पास के एक तालाब में गया और अपना चेहरा तालाब के पानी में देखा। अपनी सफेद त्वचा और माथे पर नुकीली चीज़ देखकर वे समझ गया की वे बाकि सब से बहुत अलग हैं। उसने फैसला किया की वे अपने दोस्तों को बचाएगा भले ही वे सबसे अलग क्यों न हो।
वे लड़की सारे घोड़े को अपने संगीत के इशारे पर ले जाना चाहती थी। शिन उसके पास गया और अपने माथे के लंबे नुकीली चीज़ से उस लड़की की बक्से को गिरा दिया जहां से संगीत निकल रहा था। बक्सा लड़की के हाथ से निचे गिर गया। शिन ने देखा बक्से का आकर घोड़े की खुर की तरह हैं इसलिए शिन ने अपना पैर उठाया और अपना खुर उस बक्से में डाला और अचानक वे संगीत बंध हो गया।
बाकि के घोड़े होश में आए और यह देखकर दंग रहे गए की वे सब वहां क्या कर रहा हैं। लड़की बक्से की ओर भागी संगीत बजाने के लिए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सारे घोड़े तेजी से अपने घोड़ाशाल की ओर भागने लगे।
तो दोस्तों आपको यह मजेदार कहानी “जादुई घोड़ा | The Magical Horse Unicorn Hindi Story For Kids” कैसा लगा वे आप कमेंट करके जरूर बताये और असेही मजेदार और ढेर सारे नीति कहानिया पड़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे।
यह भी पढ़े:-
- पबित्र सांप | The Holy Snake Short Hindi Story
- एक भिक्षुक | Hindi Story Of A Beggar
- अनोखा सबक | Hindi Story On Unique Lesson
- भरोसा | A Short Hindi Moral Story On Believe
- साधु और तोता | Hindi Story Of A Monk And Parrot
- बिल्ली पालने का नतीजा! | Hindi Story Of A Cat