Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
साधु की सीख एक प्रेरणादायक कहानी | Motivational Stories in Hindi 

साधु की सीख एक प्रेरणादायक कहानी | Motivational Story in Hindi 

Posted on September 10, 2020

साधु की सीख एक प्रेरणादायक कहानी,  Motivational Story in Hindi

 

Sadhu Ki Seekh Motivational Story in Hindi

किसी गांव में एक साधु रहा करता था। वह जब भी नाचता था तभी बारिश होती थी। इसलिए गांव के लोगों को जब भी बारिश की जरुरत होती तब यह लोग साधु के पास जाते और उनसे अनुरोध करते की वह नाचे। और जब वह नाचने लगते तो बारिश जरूर होती थी।

कुछ दिनों बाद, चार लड़के शहर से गांव में घूमने आए। जब उन्हें यह बात पता चली की किसी साधु के नाचने से बारिश होती है तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। शहरी पढाई-लिखाई के घमंड में उन्होंने गांव वालों को चुनौती दे दी की अगर हम भी नाचेंगे तो बारिश होगी। और अगर हमारे नाचने से बारिश नहीं हुई तो साधु के नाचने से भी बारिश नहीं होगी।

 

अगले दिन, सुबह सुबह गांव वाले उन चारों लड़को को लेकर साधु के कुटिया के पास पहुंचे। गांव वालों ने साधु को सारी बात बताई। फिर उन लड़को ने नाचना शुरू किया। पहले लड़के ने नाचना शुरू किया। आधा घंटा बीत गया। फिर पहला लड़का थक कर बैठ गया। पर बादल नहीं दिखे। कुछ देर बाद, दूसरे लड़के ने नाचना शुरू किया। और एक घंटे बीतते बीतते वह भी थक कर बैठ गया। बाकि दोनों लड़को ने भी ऐसा ही किया। पर बारिश नहीं हुई।

अब साधु की बारी थी। उसने नाचना शुरू किया। एक घंटा बीत गया पर बारिश नहीं हुई। साधु फिर भी रुका नहीं, वह नाचता ही रहा। नाचते नाचते दो घंटे बीत गए पर बारिश नहीं हुई। लेकिन साधु तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। धीरे धीरे शाम ढलने लगी की तभी बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी और जोरो की बारिश होने लगी। यह देखकर चारों लड़के दंग रह गए और तुरंत साधु से क्षमा मांगी।

 

फिर चारों लड़के ने साधु से पूछा, “बाबा, भला ऐसा क्यों की हमारे नाचने से बारिश नहीं हुई और आपके नाचने से बारिश हो गई।” साधु ने उत्तर दिया, “जब मैं नाचता हूँ तो दो बातों का ध्यान रखता हूँ। पहली बात तो मैं यह सोचता हूँ की अगर मैं नाचूंगा तो बारिश को होना ही पड़ेगा और दूसरी यह की मैं तब तक नाचूंगा जब तक की बारिश न हो जाए।”

 

सफलता पाने वाले में यही गुण बिद्यमान होता है, जिस चीज को करते है उसमे उन्हें सफल होने का पूरा यकीन होता है। और वह तब तक उस चीज को करते है जब तक की उसमे सफल न हो जाए। इसलिए हमें सफलता हासिल करनी है तो इस साधु की तरह ही अपने लक्ष को प्राप्त करना होगा।

 

तो दोस्तों, आपको यह कहानी “साधु की सीख एक प्रेरणादायक कहानी | Motivational Story in Hindi “ कैसी लगी, निचे कमेंट करके जरूर बताए और अगर आप इसी तरह हिंदी में Motivational Stories पढ़नी है तो इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

 

यह भी पढ़े:-

  • पंडित जी की महानता
  • शिक्षा का उपयोग 
  • असली खुशी
  • एक पिता का प्यार
  • चिड़िया और पेड़ की कहानी 
  • हमेशा सीखते रहो

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme