Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
राजा का तोता - Hindi Motivational Kahani 

राजा का तोता | Motivational Story of a King’s Parrot in Hindi

Posted on September 14, 2020

 Motivational Story of a King’s Parrot in Hindi

 

राजा का तोता

बहुत समय पहले की बात है, एक राजा था और वह अपने आसपास के राज्य में यात्रा करने के लिए गया था। एक राज्य के अधिकारी ने राजा को दो तोतो की जोड़ी उपहार में दी। राजा को वह तोते बहुत पसंद आए।राजा उन तोतो को महल में लेकर आ गए और राजा ने महल के बगीचे में दोनों तोतो को रहने का इंतिजाम किया। वह दोनों तोते राजा को बहुत प्रिय थे। राजा रोज उन्हें महल के खिड़की से देखता था।

 

कुछ दिनों से राजा ने गौर किया एक तोता तो अपनी जगह से इधर-उधर उड़ता है फिर वापस बैठ जाता है लेकिन दूसरा तोता अपनी जगह से हिलता ही नहीं। दिनभर वह तोता पेड़ की शाखा में बैठा रहता है। फिर राजा अपने महल के दूसरे लोगों को यह बात बताता है और अपने दरबारियों से तोते को उड़ाने का तरीका खोजने को कहता है। महल के सभी लोग तोते को शाखा से उड़ाने की कोशिश करते है लेकिन सभी लोग असफल हो जाते है। तोता अपनी शाखा से बिलकुल भी नहीं हटता।

 

यह देखकर राजा परेशान हो जाता है। सब कुछ प्रयास करने के बाद, राजा राज्य में घोषणा करता है की, “जो कोई इस तोते को उड़ना शिखायेगा उसे इनाम मिलेगा।” यह बात सुनकर राज्य का एक किसान राजा के महल में आता है और राजा से कहता है, “महाराजम मुझे आज्ञा दीजिए सायद मैं इस समस्या का समाधान कर सकू।” राजा ने कहा, “अवश्य।” फिर दूसरे दिन सुबह, राजा महल के खिड़की से देखता है की तोता आसमान में ऊँची उड़ान भर रहा है। राजा तोते को बगीचे के उपर उड़ते देख एकदम आश्चर्यचकित हो जाता है।

 

राजा किसान को मिलने के लिए महल में बुलाता है। किसान राजा के सामने आकर खड़ा हो जाता है। राजा किसान से पूछता है, “इतने सारे लोगों के प्रयास के बाद भी तोता अपनी जगह से हिल भी नहीं रहा था। लेकिन तुमने ऐसा क्या जादू कर दिया की तोता आसमान में ऊँची उड़ान भरने लगा।” किसान ने सम्मान के साथ राजा से हाथ जोड़कर कहा, “महाराज मैंने कोई जादू नहीं किया। यह तो बहुत आसान था। जिस शाखा पर तोता बैठता था मैंने बेस वह शाखा काट दी और तोता निचे गिरने के डर से पंख फड़फड़ाने लगा और आसमान में उड़ने लगा।” राजा ने कहा, “बहुत खूब। यह रहा तुम्हारा इनाम।”

 

तो इस कहानी से हमें यह सिख मिलती है की हम सभी को अपने जीवन में सफल होने की क्षमता मिली है लेकिन फिर भी कुछ लोग जीवन में असफल रहते है क्यूंकि वह अपना आरामदायक जीवन नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए क्षमता रहने के बाबजूद भी वह कामयाबी की ऊँची उड़ान नहीं भर सकते। जीवन में अगर सफलता पानी है तो हमें अपना आरामदायक जीवन छोड़ना जरुरी है। 

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको यह छोटी सी कहानी “राजा का तोता | Motivational Story of a King’s Parrot in Hindi “ बहुत पसंद आई होगी। यह छोटी सी कहानी हमें हमारे जीवन में सफलता पाने के लिए एक मूल्यबान सीख सिखाती है। निचे कमेंट के जरिए आप बता सकते है की आपको यह कहानी कैसी लगी और इसी तरह के और भी कहानियां अगर आप इस ब्लॉग में पढ़ना चाहते है तो हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

 

यह भी पढ़े:-

  • सोच का असर | Positive Thinking Hindi Motivational Story
  • साधु की सीख एक प्रेरणादायक कहानी
  • त्याग का प्रकाश | Hindi Motivational Story
  • बोले हुए शब्द कभी वापस नहीं आते
  • किसान की मूर्खता | Best Motivational Story In Hindi
  • मकड़ी, चींटी और जाले की एक प्रेरणादायक कहानी

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme