Skip to content

Kahani Ki Dunia

Iss Duniya Mein Jane Kuch Naya

Menu
  • Home
  • Hindi Stories
  • Full Form
  • Business Ideas
  • Contact us
  • Web Stories
Menu
Kangna Ranaut Biography in Hindi

Bollywood की Queen कंगना रनौत की जीवनी | Biography in Hindi

Posted on July 7, 2020

Contents

  • 1 Kangna Ranaut Biography in Hindi
    • 1.1 कंगना रनौत की जीवनी
      • 1.1.1 कंगना रनौत का जन्म और परिवार – Birth and Family of Kangana Ranaut
      • 1.1.2 कंगना रनौत की पढ़ाई – Kangana Ranaut’s Studies
      • 1.1.3 करियर की शुरुआत – Career Debut
      • 1.1.4 कंगना रनौत की फिल्म – Kangana Ranaut’s Film List

Kangna Ranaut Biography in Hindi

कंगना रनौत की जीवनी

ख्वाइशें भले ही छोटी सी हो लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए दिल ज़िद्दी होना चाहिए। दोस्तों अगर आपको लगता है की आपकी लाइफ में सिर्फ टेंशन ही टेंशन है और आपको इंस्पिरेशन की जरुरत है, तो आपको एक ऐसी पर्सनालिटी के बारे मे जानना चाहिए जिसने बचपन से ही ही अपनी लाइफ को अपने ढंग और अपने शर्तो पर जीना  शुरू किया। और वह है हमारे Bollywood की Queen कंगना रनौत। आज हम बात करेंगे कंगना रनौत के लाइफ स्टोरी के बारे मे की कैसे इन्होने अपनी अभिनय के जरिये सबके दिल में राज किया।

कंगना रनौत का जन्म और परिवार – Birth and Family of Kangana Ranaut

हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से टाउन भमला में एक राजपूत फॅमिली में 23 मार्च 1986 को जन्मी कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत बिज़नेसमैन है और इनकी माँ आशा रनौत एक टीचर है। ज्वाइन फॅमिली में रहने वाली कंगना के दादा-परदादा, जहाँ आई.एस और ऍम.एल.ए रहे वही कंगना भी डॉक्टर बनने का अरमान रखा करती थी। लेकिन कंगना को बचपन से फैशन का भी बहुत शौक था।

कंगना रनौत की पढ़ाई – Kangana Ranaut’s Studies

स्कूल के दिनों में बास्केटबॉल की बेहतरीन प्लेयर रही कंगना पढ़ाई के मामले में भी बहुत अध्ययनशील थी। और चंडीगढ़ के DAV स्कूल में पढ़ने के दौरान कंगना ने साइंस सब्जेक्ट लिया और डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए काफी मेहनत भी की। लेकिन जब 12th क्लास में यूनिट टेस्ट में कंगना फ़ैल हो गई तो उन्हें लगा की सायद उनके करियर के बारेमे उन्हें फिरसे सोचना चाहिए। लेकिन फिर भी अपने परिवार की इच्छा पूरी करने के लिए कंगना ने All India Pre Medical Test के लिए बहुत परिश्रम किया। लेकिन जब यह एग्जाम क्लियर नहीं हुआ तब कंगना ने 16 बर्ष के उम्र में ही यह डीसाइड कर लिया की वह एक नया करियर बनाएगी। और अपने लाइफ को अपने तरीके से ही आगे बढ़ाएगी। लेकिन जब उनके परिवार को यह पता चला की उनकी बेटी डॉक्टर बनने के वजाइ क्रिएटिव फिल्म में जाना चाहती है तो उनके पिता को बहुत दुःख हुआ और उनके परिवार ने कंगना को घर से निकाल दिया।

करियर की शुरुआत – Career Debut

कंगना को घर से निकाल देने के बाद वह अपने खाली जेबों के साथ दिल्ली आ गई। शुरुवात में कंगना को काफी मुस्किलो का सामना करना पड़ा लेकिन फिर कंगना को कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स मिल गए और इसी के साथ उन्होंने दिल्ली का अश्मिता थिएटर ग्रुप भी जॉइन कर लिया, जहाँ पर वह डिरेक्टर अरविन्द गौर के साथ थिएटर करने लगी। थिएटर के इन्ही दिनों में एक प्ले के दौरान मेल आर्टिस्ट लास्ट मोमेंट पर नहीं पहुंचा तो कंगना ने खुद ही मेल और फीमेल आर्टिस्ट का किरदार निभा दिया। और यह एक्ट जनता को इतना पसंद आया की कंगना की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई और यही से कंगना ने एक्टिंग करने और मुंबई जाने का इरादा बना लिया।
मुंबई आने के बाद कंगना ने ड्रामा स्कूल से एक्टिंग तो सिख ली लेकिन मुंबई में दिन गुजारना कंगना के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। कई कई दिन तक उन्हें ब्रेड और अचार खा कर ही दिन गुजारना पड़ा। और कुछ समय बाद जब उनके पिता उनकी कुछ मदद करने के लिए मुंबई आए तो कंगना ने यह कहकर हेल्प लेने से मना कर दिया अपनी करियर को वह खुद ही बनाएगी। स्ट्रगल के उस लंबे दौर के बाद आखिर वह समय आया जब एक कॉफी हाउस में अनुराग बासु ने कंगना को देखा और अपनी फिल्म गैंगस्टर के लिए साइन कर लिया। अपनी इस पहली फिल्म में कंगना ने जबरजस्त एक्टिंग की और सबका धियान अपनी तरफ खींचने के अलावा फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम कर लिया। लेकिन इस फिल्म के बाद भी इंडस्ट्री में कंगना को उतना सपोर्ट नहीं मिला और अपने एक्टिंग के अलावा इंग्लिश पे कमजोर पकड़ और अपने लुक्स को लेकर भी कंगना का बहुत मजाक उड़ाया गया। और इस दौरान डिप्रेस हो कर के मुंबई छोड़ने का इरादा बनाने वाली कंगना को जब यह याद आया की हारना और टूटना उनकी फितरत में नहीं है तब उन्होने इस मुश्किल समय में अपने आपको काबू कर लिया।
Kangna Ranaut Life Story in Hindi
Kangna Ranaut Life Story in Hindi
और फिर से बहुत मेहनत किया और आगे आने वाले समय में उनकी ऐसी फिल्मे आई जिन्होंने पूरी इंडस्ट्री और जनता को हैरान कर दिया। Woh Lamhe, Life In A Metro और Fashion जैसी फिल्मो में इमोशनली इंटेंस रोल करके सबको हैरान कर देने वाली कंगना ने अपनी फ़िल्मी करियर में नए नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद किया। और फिर Queen और Tanu Weds Manu जैसी फिल्म में एक्टिंग करके कंगना ने यह दिखा दिया की उनमे एक्टिंग का हर एक गुण मौजूत है।
Queen फिल्म में खुद का डायलॉग लिखने वाली कंगना एक पीरियड फिल्म भी लिख चुकी है और इनका इंटरेस्ट डायरेक्शन में भी है। अभी तक कंगना रनौत एक शार्ट फिल्म The Touch का डायरेक्शन भी कर चुके है। अपने काम को परफेक्शन में करने वाली कंगना आमिर खान से भी बहुत इंस्पायर्ड है। और आमिर खान की तरह वह भी किसी बॉलीवुड अवार्ड फंक्शन में नहीं जाती, बल्कि नेशनल अवार्ड और पब्लिक के सपोर्ट को सबसे बड़ा मानती है। India’s Hotest Vegetarian का दर्जा हासिल करने वाली कंगना एक कत्थक डांसर भी है और यह स्वामी विवेकानद को अपनी इंस्पिरेशन मानते है।

कंगना रनौत की फिल्म – Kangana Ranaut’s Film List

1. Gangster (2006)
2. Woh Lamhe (2006)
3. Shakalaka Boom Boom (2007)
4. Life In A…Metro (2007)
5. Dhaam Dhoom (2008)
6. Fashion (2008)
7. Raaz: The Mystery Continues (2009)
8. Vaada Raha (2009)
9. Ek Niranjan (2009)
10. Kites (2010)
11. Once Upon a Time in Mumbaai (2010)
12. Knock Out (2010)
13. No Problem (2010)
14. Tanu Weds Manu (2011)
15. Game (2011)
16. Double Dhamaal (2011)
17. Rascals (2011)
18. Miley Naa Miley Hum (2011)
19. Tezz (2012)
20. Shootout at Wadala (2013)
21. Krrish 3 (2013)
22. Rajjo (2013)
23. Queen (2014)
24. Revolver Rani (2014)
25. Ungli (2014)
26. Tanu Weds Manu Returns (2015)
27. I Love New Year (2015)
28. Katti Batti (2015)
29. Rangoon (2017)
30. Simran (2017)
31. Manikarnika: The Queen of Jhansi (2019)
32. Judgemental Hai Kya (2019)
33. Panga (2020)
34. Thalaivi (2020)
35. Dhaakad (2020)

  • 12th में फ़ैल होने वाले Emiway Bantai की जीवनी
  • Mr. Bean की सफलता की कहानी
  • जैक मा की सफलता की कहानी हिंदी में
  • Rashmika Mandanna की सफलता कहानी
  • Tom And Jerry Success Story In Hindi
  • एक मजदूर ने खड़ी कर दी 1600 करोड़ की कंपनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • NIOS Full Form: NIOS Board क्या है पूरी जानकरी हिंदी में
  • Top 5 High Salary Banking Courses in Hindi | Best Banking Jobs After 12th
  • KVPY Exam क्या है | What is KVPY Exam in Hindi
  • What is No Cost EMI in Hindi | No Cost EMI क्या होता है
  • NASA Scientist कैसे बने | How to Become a NASA Scientist
©2023 Kahani Ki Dunia | Design: Newspaperly WordPress Theme