A Very Sad Love Story in Hindi
एक दर्द भरी प्रेम कहानी
एक अमीर लड़का था। उसे एक गरीब लड़की से प्यार हो गया। वे लड़की एक गरीब किसान की बेटी थी। और वे बहुत खूबसूरत भी थी। किसान की बेटी सुंदर होने के साथ साथ काफी समझदार भी थी।
एक दिन, लड़के ने उस लड़की से कहा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ। और तुमसे शादी करना चाहता हूँ। ” लड़की ने बहुत सोचने के बाद, उस लड़के को शादी से इंकार कर दिया। क्युकी वे सिर्फ गरीब घर से ही रिस्ता रखती थी।
कुछ दिनों बाद लड़के ने लड़की के माता पिता से बात की। और उस लड़की को समझया। काफी समझाने के बाद वे लड़की मान गई और उन दोनों की शादी हो गई।
शादी के बाद, लड़का उसे बहुत प्यार करता था। शादी के बाद दोनों का बैबाहिक जीबन बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन कुछ महीनों बाद लड़की को चर्मरोग हो गई। जिसके कारन उसकी खूबसूरत ढलने लगी। लड़की को अब यह डर सताने लगा की, उसकी ख़ूबसूरती ढलने के कारन कही उसका पत्ती उसे छोड़ न दे।
लड़की उस चर्मरोग को ठीक करने का हर प्रयास संभब कर रही थी। एक दिन, वे लड़का काम से दूसरे शहर गया। लड़का जब वहां से वापस आ रहा था, तब उनका रास्ते में एक गारी से एक्सीडेंट हो गया। उस दुर्घटना के बाद लड़के की आँखों की रौशनी चली गई।
इस दुर्घटना के कुछ दिनों बाद, उनका जीबन सामन्य और फिरसे सुखी बीतने लगा। वे लड़की चर्मरोग की बजह से कमजोर और बदसूरत हो गई। लेकिन पति अंधा होने के कारन उनका बैबाहिक जीबन ठीक से चलता रहा। और दिखाई न देने के कारन, उसका पति उससे पहले की तरह प्यार करने लगा।
कुछ साल बाद, बीमारी के कारन उस लड़की की मौत हो गई। पत्नी के मौत के बाद, वे लड़का अंदर से बहुत दुखी हो गया। और उसने शहर छोड़ने का फैसला किया। तभी उसके पड़ोसी ने कहा, “अब आप तो अपनी पत्नी के बिना अकेले पड़ जायेंगे। वे आपका काफी अच्छे से ख़याल रखती थी। अब आप अपना जीबन इस अँधेरे में कैसे गुजरेंगे। ” तब उस लड़के ने उसके पड़ोसी से कहा, “मैं कभी अंधा ही नहीं था। लेकिन मैं यह सोचकर अंधा होने का नाटक करता रहा, की कहीं मेरी पत्नी को उसकी बीमारी और बदसूरती के कारन यह न लगे की मैं उससे प्यार नहीं करता। इसलिए मैं इतने सालों तक, बिना कुछ कहे अपनी पति के ख़ुशी के लिए अंधा बना रहा।
लड़के की बात सुनकर पड़ोसी की आंखों में आंसू छलक आए। और वे लड़का वहां से चला गया।
तो दोस्तों आपको यह लव स्टोरी “एक गरीब लड़की की दर्द भरी प्रेम कहानी | A Very Sad Love Story in Hindi” कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताए। और ऐसेही और भी लव स्टोरी पड़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे।
Hello dosto, mera nam sonali hai or main is blog kahanikidunia.com par sabhi tarah ki kahaniya post karti hun. mujhe kahaniya padhna bohut accha lagta hai or sabko sunane ka bhi isliye main dusro ke sath bhi apni kahaniya is blog ke jariye sabse share karti hun.
Bahut achi kahani hai
thank you